करीब सात साल पहले जयपुर की छात्रा से उसका प्रेम-प्रसंग हुआ था। शादी करने के लिए इंदौर में 15 लाख रुपए खर्च कर जेंडर चेंज करवाया था। डॉक्युमेंट में नाम बदलवाकर आर्य समाज में शादी कर ली। जिसके बाद मथुरा में किराए का मकान लेकर रहने लगा। खुलासा तब हुआ जब महिला दोस्त घर छोड़कर मथुरा पहुंच गई। पुलिस गुमशुदगी के मामले में ढूंढते हुए पहुंची।
क्या है पूरी कहानी?
साल 2017 में भरतपुर की रहने वाली सविता अपनी बहन के साथ पढ़ने के लिए जयपुर आई थी। धीरे-धीरे दोनों सहेलियों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कोरोना काल के दौर में दोनों एक-दूसरे से बिछड़ गई। हालांकि मोबाइल पर दोनों की अक्सर बातचीत होती रही। साल 2021 में दोनों ने पति-पत्नी बनकर साथ रहने का फैसला लिया। जिसके तहत सविता ने जेंडर चेंज की बात कही।सविता के जीजा ने बताया हॉस्पीटल
सविता ने पूरी बात अपने जीजा को बताई। जीजा की सलाह पर सविता ने इंदौर के एक हॉस्पिटल में जेंडर चेंज करवा लिया। जेंडर चेंज के लिए करीब 10 महीने में तीन बार सर्जरी हुई। जिसके बाद सविता ने अपा नाम बदलकर ललित सिंह रख लिया। जेंडर चेंज के दौरान उसका करीब 15 लाख रुपए खर्चा हुआ। फिर ललित सिंह ने प्रीति से 24 नवंबर 2024 को जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में शादी कर ली। शादी के बाद ललित सिंह अपने जीजा के साथ मथुरा चला गया। यह भी पढ़ें