जयपुर

Bhajan Lal Sharma Oath: 23 साल में ऐसे बदल गई भजनलाल शर्मा की जिंदगी, यहां पढ़ें सरपंच से CM की कुर्सी तक का सफर

Bhajan Lal Sharma Oath: राजस्थान की जनता को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

जयपुरDec 15, 2023 / 01:31 pm

Rakesh Mishra

Bhajan Lal Sharma Oath: राजस्थान की जनता को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि लो प्रोफाइल रहने वाले 55 साल के भजनलाल शर्मा पार्टी संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दोनों के करीबी माने जाते हैं।

भजनलाल शर्मा ने 27 साल की उम्र में अटारी गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा। वे 2000 से 2005 तक अटारी गांव के सरपंच रहे। इसके बाद 2010 से 2015 पंचायत समिति सदस्य रहे। नए मुख्यमंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री भाजयुमो, तीन बार जिला अध्यक्ष भाजयुमो, जिला मंत्री भाजपा भरतपुर, 2009 से 2014 तक भरतपुर के जिला अध्यक्ष, 2014 से 2016 तक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान और 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री रहे।
यह भी पढ़ें

Bhajan Lal Sharma Oath : शपथ ग्रहण समारोह में कुछ इस अंदाज में पहुंचे पीएम मोदी, राजनाथ और नड्डा, देखें VIDEO

भजन लाल शर्मा को राजस्थान में सामान्य वर्ग के रूप में एक मजबूत चेहरे के तौर पर जाना जाता है। वे पिछले 35 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। भजन लाल शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा अटारी गांव से हुई। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए वे नदबई आ गए। इसी समय शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गए। एबीवीपी के 1990 के कश्मीर मार्च में भजन लाल शर्मा का सक्रिय सहभाग रहा। उन्होंने 100 कार्यकर्ताओं के साथ उधमपुर तक मार्च कर गिरफ्तारी दी। 1992 में श्रीराम जन्मभूमी आंदोलन में जेल भी गए। इसके बाद 1991-92 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली।
यह भी पढ़ें

Rajasthan CM Oath Ceremony Live : राजस्थान के 14वें सीएम बने भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Hindi News / Jaipur / Bhajan Lal Sharma Oath: 23 साल में ऐसे बदल गई भजनलाल शर्मा की जिंदगी, यहां पढ़ें सरपंच से CM की कुर्सी तक का सफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.