
अब होगा ब्राह्मण महासंगम, लोगो जारी
जयपुर। परशुराम जन्मोत्सव समारोह के तहत रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेश स्तरीय ‘ब्राह्मण रत्न’ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा और मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है। ब्राह्मण बच्चों को संस्कारित कर भगवान परशुराम जी की तरह जितेन्द्रिय बनना चाहिए। इस अवसर पर आगामी 3 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण महासंगम के लोगो का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, पुलिस सेवा सहित अन्य क्षेत्रों की 45 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता है। लेकिन अब ब्राह्मणों को भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढ़ेगा तो देश में सामाजिक समरसता बढेगी और परशुराम के बताये हुए रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए। विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों को सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजुट करना चाहिए।
ब्राह्मण को अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए
महासभा के संरक्षक एडवोकेट एच.सी. गणेशिया और राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्मण को अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। विधायक सूर्यकांता व्यास ने सर्व ब्राह्मण महासभा की पूरे देश में हो रही गतिविधियों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
Published on:
30 Apr 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
