scriptPM, गृह मंत्री और BJP अध्यक्ष चुप्पी साधे हुए क्यों हैं? राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले पर अशोक गहलोत भड़के | Ashok Gehlot got angry over the derogatory comments on Rahul Gandhi | Patrika News
जयपुर

PM, गृह मंत्री और BJP अध्यक्ष चुप्पी साधे हुए क्यों हैं? राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले पर अशोक गहलोत भड़के

Rajasthan News: अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा नेता द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या कहा…

जयपुरSep 18, 2024 / 06:07 pm

Suman Saurabh

Ashok Gehlot got angry over the derogatory comments on Rahul Gandhi

अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा नेता द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और पीएम मोदी से सवाल किया है। अशोक गहलोत ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी पर BJP नेता अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और BJP अध्यक्ष चुप्पी साधे हुए हैं।
गहलोत ने कहा- “राहुल गांधी जी राजनीति में प्यार-मोहब्बत और भाईचारे की बात करते हैं। वो कहते हैं कि उन्हें नरेंद्र मोदी जी से कोई नफरत नहीं है। फिर भी BJP नेता हिंसा की बात कर रहे हैं। इन सबकी चुप्पी से क्या ये माना जाए कि सब उनकी जानकारी में हो रहा है? इस तरह के बयानों की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। सरकार को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करके उन्हें जेल में डालना चाहिए।”

सचिन पायलट बोले- माफी मांगे सरकार

इससे पहले, मंगलवार (17 सितंबर) को सचिन पायलट ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सचिन पायलट ने कहा, “यह बहुत निंदनीय है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह उन्हें शोभा नहीं देती। उन्हें (रवनीत सिंह बिट्टू) माफी मांगनी चाहिए, उनकी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। चूंकि वह केंद्रीय मंत्री हैं, इसलिए भारत सरकार को माफी मांगनी चाहिए।”

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मामले के लेकर बुधवार (18 सितंबर) को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में प्रदर्शन किया। जिसमें राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर आपत्ति जताई। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी की और माफी की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा था, जिस पर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Hindi News/ Jaipur / PM, गृह मंत्री और BJP अध्यक्ष चुप्पी साधे हुए क्यों हैं? राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले पर अशोक गहलोत भड़के

ट्रेंडिंग वीडियो