जयपुर

Army News : 25 साल का ये जवान, ड्यूटी कर रहा था, मच्छर के काटने से हो गया बीमार और हुई मौत

एक्साइज के दौरान जवान दाऊ प्रजापत बीमार हो गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डेथ हो गई थी।

जयपुरOct 12, 2024 / 12:26 pm

Manish Chaturvedi

जयपुर। सेना के जवान की डेंगू से मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है। बाड़मेर के जवान दाऊ प्रजापत का पार्थिव देह सड़क मार्ग से आज सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ से बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंची।
यह भी पढ़ें

राजस्थान में मसाज की आड़ में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, थाईलैंड की युवतियां दे रही थी सर्विस

इधर शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर परिजन और लोग ट्रक के आगे बैठ गए। शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर शहीद का दर्जा देने की मांग करने लगे। बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और विधायक आदूराम मेघवाल पहुंचे। परिजनों और लोगों से समझाइश की। करीब आधे घंटे के विरोध के बाद परिजन मान गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सेना के अधिकारियों से वार्ता हुई है। जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि उसको शहीद का दर्जा दिलाया जाए।
यह भी पढ़ें

जयपुर में महिला के साथ गंदा काम, पहले पुलिस के पास गई, फिर अस्पताल आई पीड़िता तो मच गया हड़कंप… 

बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया कि एक्साइज के दौरान जवान दाऊ प्रजापत बीमार हो गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डेथ हो गई थी। परिजनों की मांग है कि शहीद का दर्जा दिया जाए। मैंने उच्च अधिकारियों से वार्ता की है। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन व नॉर्मश के अंदर जो भी होगा उसके अनुसार पूरी सुविधा मिलेगी। इनकी मांग जायज है फौज की तरफ से जो भी कमी रही है उसको बात करके पूरा करवाएंगे। शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। एक्साइज एक ड्यूटी का पार्ट है। ड्यूटी के दौरान बीमार हुआ है शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।
बता दें कि ड्यूटी के दौरान जवान अचानक बीमार हो गए। जांच में पता चला कि उनको डेंगू था। इसी वजह से बीमार हुए और वापिस रिकवर करने की डॉक्टरों ने खूब कोशिश की, लेकिन रिकवर नहीं हुए। जांच में पता चला कि डेंगू की वजह से प्लेटलेट्स डाउन हुई है। फेफड़ों में भी इंफेक्शन हो गया। 24 सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती थे। 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.05 पंचकुला आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। आज पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
बता दें कि धनाऊ क्षेत्र के मीठी नाडी निवासी दाऊ प्रजापत पुत्र दीपाराम ने 13 दिसंबर 2019 को आर्मी ज्वाइन की थी। इसके बाद 2023 में शादी हुई थी। 25 साल की उम्र में अब निधन हो गया है। 24 सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती थे। 10 अक्टूबर दोपहर 2.05 बजे निधन हो गया।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / Army News : 25 साल का ये जवान, ड्यूटी कर रहा था, मच्छर के काटने से हो गया बीमार और हुई मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.