
Anju Nasrullah Love Story
Anju Returns Back To India : अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने के लिए सीमा पार करने वाली 34 वर्षीय भारतीय महिला और दो बच्चों की मां अंजू कामा बुधवार को वाघा-अटारी सीमा के रास्ते वापस लौट आईं। अंजू दोपहर 03.30 बजे भारतीय सीमा में आ गई और उससे अभी भी पूछताछ की जा रही है। अंजू इस साल जुलाई में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के एक दूरदराज के गांव में नसरुल्लाह से शादी करने गई थी, जिससे उसकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।
इस्लाम कबूल करने और अपना नाम फातिमा रखने के बाद अंजू ने 25 जुलाई को नसरुल्लाह से शादी कर ली। अगस्त में पाकिस्तान ने उन्हें एक साल का वीजा विस्तार दिया। नसरुल्लाह ने पुष्टि की कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के बाद पाकिस्तान लौटेगी।
पांच महीने बाद वापस लौटी अंजू
करीब पांच महीने पाकिस्तान में रहने के बाद भारत वापस लौटी है। पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने पहले कहा था कि वह पाकिस्तान सिर्फ घूमने के मकसद से आई है। लेकिन, बाद में उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू को फिलहाल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कैंप में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षित महसूस कर रही हूं
हालांकि, निकाह करने से पहले अंजू ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पाकिस्तान में वह सुरक्षित महसूस कर रही है। मैं सबको यह बताना चाहती हूं कि मैं पाकिस्तान वैध तरीके से आई हूं। यहां आने के लिए मैंने पहले ही योजना बना ली थी। मैं यहां सुरक्षित हूं। उन्होंने कहा, मैं सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान न करें। अंजू की शादी राजस्थान के अरविंद से हुई है। उनकी एक 15 साल की बेटी और एक छह साल का बेटा है। अंजू वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत से कानूनी तौर पर पाकिस्तान पहुंचीं।
सीमा हैदर से मिलता जुलता केस
अंजू का मामला सीमा गुलाम हैदर के मामले जैसा ही है। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा, अपने पति और चार बच्चों छोड़कर अवैध तरीके से अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने के लिए अवैध तरीके से भारत आई थी। इन दोनों की दोस्ती भी 2019 में पबजी खेलते वक्त हुई थी। सीमा और सचिन उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने नेपाल के रास्ते बिना वीजा के भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश करने के आरोप में 4 जुलाई को गिर$फ्तार कर लिया था। वहीं, सचिन को अवैध प्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Published on:
29 Nov 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
