23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 28 july : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर  

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jul 27, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 9 और भाग्यांक 5 है। आज के दिन में जहां एक और उत्साह आनंद और ने लोगों से मिलने संपर्क करने और नए उद्देश्यों के लिए खोज पूर्ण प्रयत्न करने के लिए खास ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। वहीं दूसरी ओर धन संबंधित प्रबंधन और व्यवस्था के लिए विशेष प्रयत्न करने की आवश्यकता की संभावना भी है। आज के दिन की विशेष ऊर्जा को संतुलित तरीके से काम में लिया तो पिछले कई दिनों से उलझे कामों में परिणाम आने की संभावना रहेगी। मानसिक दुर्बलता को पीछे छोड़ते हुए संघर्षों में विजय के लिए तैयार रहें। मूलांक 1,2,3,5,7 और 9 के लिए आज का दिन विशेष सफलता देने वाला हो सकता है।


टैरोकार्ड में आज का कार्ड 'द हैंगमैन' के साथ 'सिक्स ऑफ वेंड्स' है। आज के दिन में बहुत सारी चीजों को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना रहेगा। आज हाथ आए अवसर को भी दूसरों के लिए सैक्रिफाइस करना पड़े और योजनाओं को बदलकर या पुनर्विचार के साथ अपनी पसंद की चीज या अवसर को ना चाहते हुए भी मौन रुप से जाते हुए देखना पड़े। लेकिन साथ में अवसरों और साथी के साथ तार्किक जुड़ाव के संकेत भी दे रहा है। आज का दिन पुरानी चीजों के जाने और नए के आने के संभावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है।


वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर तेज गति से कार्य करते हुए निश्चित परिणाम की ओर आगे बढ़ने का हो सकता है। फाइनेंशियल मैनेजमेंट से जुड़े लोग विशेष प्रभावशाली रहेंगे। उच्चाधिकारी अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए तुरंत परिणाम देने वाले विषयों पर कार्य करेंगे। ऐसे में सुस्त गति कैरियर के लिए हानिकारक हो सकती है।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक संबंधों में धन के प्रभाव को परिलक्षित करता हुआ दिखाई देगा। एक दूसरे के लिए किए गए कार्यों को गिनाने से भावनाएं आहत हो सकती हैं। गिव एंड टेक के सिद्धांत से जुड़ा आज का दिन संबंधों के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है।


कैसा रहेगा साप्ताहिक नौकरीपेशा राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। एक तरफ काम का दबाव वहीं दूसरी ओर पारिवारिक जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य के लिए तनावपूर्ण स्थितियों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने की चुनौती बेहद परेशान करने वाली हो सकती है। जिन लोगों के कार्य पेंडिंग पड़े हैं वह ज्यादा परेशान दिखाई देंगे लेकिन इस सप्ताह के शुरुआत में प्रयत्नशील लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना भी रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ी निराशा दे सकता है। लेकिन सप्ताह के अंत में शुभ समाचार मिलने कार्यों के गति पकड़ने और उच्चाधिकारियों से संबंधों की पुनर्स्थापना से स्थितियां कंट्रोल में दिखाई देंगी। कुछ लोगों को स्थान परिवर्तन या कार्यस्थल में परिवर्तन की संभावना से गुजरना पड़ सकता है।


आपका सवाल

प्रश्न: घर में मोर की पंख रखने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: घर में मोर पंख रखने की सामाजिक परंपरा हमारे अनुभवों से आई है। ऐसा माना जाता है की मोर पंख इकट्ठा करके एक साथ रखने पर छोटे जहरीले कीटाणु आस पास नहीं आते जहां कहीं भी मोरपंख रखे जाते हैं। उनके आसपास का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। मोर पंख में जो रंग दिखाई देते हैं कलर थेरेपी के अनुसार उन रंगों का मस्तिष्क पर प्रभाव बहुत ही उच्च श्रेणी का रहता है। एक साथ कई प्रकार की गतिविधियों के बीच भी एकाग्रता बनाए रखने के लिए इन रंगों का उपयोग किया जाता है। मोर पंख के रंगों का सम्मिलित प्रभाव मस्तिष्क पर बहुत गहरा पड़ता है और इसके प्रभाव में मन पहले के प्रभावों को समाप्त करने की अद्भुत क्षमता उपलब्ध होती है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष:- कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी न करें मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृषभ:- माता—पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन:- बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है।

कर्क:- आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग है।


सिंह:- परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

कन्या:- कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

तुला:- संतान के कार्यो से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

वृश्चिक:- अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

धनु:- विवाह योग्य जातको को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

मकर:- दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

कुम्भ:- क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है।

मीन:- दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम:पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: मुहर्रम-9
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (अधिक)
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार नक्षत्र व योगानुसार आज अनुराधा नक्षत्र में विपणि-व्यापारारम्भ, नामकरण, प्रसूति स्नान व शल्य चिकित्सा आदि के यथा आवश्यक शुभ मुहूर्त हैं। दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि दोपहर बाद 02-52 बजे तक तदन्तर एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। यदि समय और नक्षत्र आदि शुभ व ग्राह्य हो तो दशमी व एकादशी तिथियों में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, पौष्टिक, प्रतिष्ठा, विवाहादि मांगलिक कार्य, वास्तु, यात्रा, प्रवेश और देव-कार्य आदि शुभ होते हैं, पर अभी समय शुद्ध नहीं हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-53 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-33 बजे से दोपहर बाद 02-13 बजे तक शुभ तथा सायं 05-34 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 01-00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा वृश्चिक राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

संबंधित खबरें

नक्षत्र: अनुराधा ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 12-55 बजे तक, तदुपरान्त ज्येष्ठा ‘‘तीक्ष्ण व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। अनुराधा नक्षत्र में सभी शुभ व मांगलिक कार्य, व्यापार-व्यवसाय, और घरेलू कार्य शुभ होते हैं। ज्येष्ठा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। यथाविधि शान्ति करानी चाहिए।

योग: शुक्ल नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर 11-56 बजे तक, तदुपरान्त ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग तथा रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग रात्रि 12-55 बजे तक है।

करण: गर नाम करण दोपहर बाद 02-52 बजे तक, तदन्तर रात्रि 01-59 बजे तक वणिज नाम करण है। इसके बाद भद्रा रहेगी। भद्रा में शुभकार्यादि वर्जित कहे गए हैं।

व्रतोत्सव : आज वन महोत्सव दिवस, कतल की रात (मु.) तथा गण्डमूल प्रारम्भ रात्रि 12-55 बजे से।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (न, नी, नू, ने, नो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है।