
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 1 और भाग्यांक 7 है। आज का दिन त्वरित निर्णय बेहतर प्रबंधन और उच्चस्तरीय साहस की ऊर्जा लिए हुए है साथ में आज के दिन में समन्वय सौहार्द्र और प्रेम के लिए भी उतनी ही ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। आज के दिन किए गए कार्य भविष्य में भी सफल रहें इसकी बहुत अधिक संभावना है। आज कला और कूटनीति से जुड़े कार्य में भी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आज के दिन उन सभी लोगों से फिर से संपर्क किया जा सकता है जो किसी भी कारण से पिछले दिनों आपसे नाराज हो गए। मूलांक 1,2,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।
टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड द वर्ड है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में इंवॉल्वमेंट फुलफिलमेंट और अकांप्लिशमेंट जैसे वर्ल्ड की ऊर्जा प्रभावी रहेगी। उन सभी कार्यों में खुशी और आनंद मिलने की स्थिति रहेगी जिन्हें आपने पूरे मनोयोग से किया है। आधे अधूरे मन से किए गए कार्य निराशा देंगे और पूरी ऊर्जा लगाकर कार्य करने पर आशा से बेहतर परिणाम मिलने की स्थिति रहने की संभावना है।
वैदिक ज्योतिष
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के बेहतर समन्वय और साथी कर्मियों के उदार व्यवहार के कारण उच्च स्तर के परिणाम प्राप्त करने में सफल रहने का दिन हो सकता है। आपसी सद्भाव का स्तर ऊंचा रहेगा सोचे गए लक्ष्य पूरे होने की संभावना रहेगी। मानसिक शांति के साथ कार्य करने के अवसर मिले इसकी संभावना है।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन आपसी समन्वय और प्रेम को बढ़ाने वाला रहने की संभावना है। आज के दिन बनाए गई योजनाएं सफल रहेंगी कल्पनाएं साकार होंगी आपसी विश्वास बढ़ेगा ।एक दूसरे के लिए सहयोग करने की भावना के साथ भविष्य के लिए संकल्प लिए जा सकते हैं।
कैसा रहेगा साप्ताहिक स्वास्थय राशिफल
स्वास्थ्य के लिए आने वाला सप्ताह पुराने रोगों के उभरने और नए रोगों की संभावना के साथ शुरू होगा। सप्ताह का मध्य भाग उन लोगों के लिए परेशानी भरा हो सकता है जो नियमित दिनचर्या और खान-पान के प्रति लापरवाही बरतें। सप्ताह के अंत में मौसम मैं सकारात्मक बदलाव होने से थोड़ी राहत मिलने की संभावना रहेगी।
आपका सवाल
प्रश्न: घर में बंद घड़ी का होना अशुभ होता है क्या?
उत्तर: घर में किसी भी प्रकार के यंत्रों का संचालन नहीं होने पर उनके सही रखरखाव की जिम्मेदारी घर में रहने वाले लोगों की होती है। जैसे कि अगर किसी घर में वॉल क्लॉक या कुछ घड़ी है जो बंद है तो उन्हें किसी बॉक्स में बंद करके या उनका डिस्पोजल होना बहुत आवश्यक है। दीवार पर टंगी हुई बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा का सर्जन करती है इसलिए घरों में ऐसी स्थिति को यथासंभव टाला जाना आवश्यक है।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष- कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधनो में मधुरता आएगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ- आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।
मीथुन- पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा
कर्क- अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें ।अपने आप को संभाले संगती बदलें ।
सिंह- कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।
कन्या- जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।
तुला — वाक् शेली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक- कार्य क्षमता में वृध्दि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
धनु- किसी की बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।
मकर- निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
कुंभ- कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
मीन- परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: सफर-01
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज हल प्रवहण व विपणि-व्यापारारम्भ का उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। तृतीया जया संज्ञक तिथि रात्रि 10-20 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। तृतीया तिथि में यदि समयादि शुद्ध हो तो अन्नप्राशन, गान-विद्या, सीमन्त कर्म, चित्रकारी और जो द्वितीया तिथि में कथित हैं, वे सभी कार्य प्रशस्त हैं, पर चतुर्थी तिथि में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित कहे गए हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 07-40 बजे से प्रात: 09-17 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-30 बजे से सायं 05-15 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-05 बजे से दोपहर 12-56 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल: प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा कन्या राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी ‘‘धु्रव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 01-17 बजे तक, तदुपरान्त हस्त ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, स्थिर कार्य, अलंकार, गृहारम्भ व प्रवेश आदि विषयक कार्य शुभ होते हैं, पर अभी विवाहादि मांगलिक कार्य शुभ नहीं हैं।
योग: सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 09-18 बजे तक, तदन्तर साध्य नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
विशिष्ट योग: यमघन्ट नामक अत्यन्त अशुभ योग रात्रि 01-47 बजे से सूर्योदय तक तथा दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग भी रात्रि 01-47 बजे से है। अत: यमघन्ट नामक अशुभ योग की अशुभता निष्प्रभावी हो जायेगी।
करण : तैतिल नामकरण प्रात: 09-11 बजे तक, तदन्तर गर व वणिजादिक करण क्रमश: हैं।
व्रतोत्सव: आज मधुश्रवा तीज, मेला तीज जयपुर (राज.), लघु तृतीया व्रत, श्री सेवक जयन्ती, अश्वत्थ मारुति पूजन तथा मुस्लिम मास द्वितीय सफर प्रारम्भ आज से।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (टो, प, पी, पू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कन्या है। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ माना गया है। सामान्यत: ये जातक समृद्ध, विलासी, कुशाग्र बुद्धि, सत्य एवं मृदुभाषी, परोपकारी और शौक मौज करने वाले होते हैं।
Published on:
19 Aug 2023 01:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
