यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 2 भाग्यांक 7 है। इसके मायने यह है आज के दिन में भावनात्मक ऊर्जा ज्यादा रहेगी और साथ में अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोगों का सहयोग मिलने की उम्मीद आप रख सकते हैं। ऐसे सभी कार्य जिनमें पहले आप सहयोग में मिल पाने के कारण या आपसी विचारों के संघर्ष की स्थिति में परिणाम नहीं मिल पा रहे थें आज के दिन में भी सभी कार्य सहज रूप से होते चले जाएंगे खोजपूर्ण प्रवृत्ति और भावनात्मक संबंधों में अविश्वास की स्थिति में आज का दिन तनावपूर्ण भी हो सकता है। मूलांक 1,2, 4, 6, 7 और 8 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।
टैरो कार्ड में आज का कार्ड ‘हाई प्रीस् टेस्’ के साथ ‘फॉर ऑफ कपस’ है। इसके मायने हैं कि आज का दिन नॉन एक्शन के साथ अनकॉन्शसनेस और मिस्ट्री जैसे वर्ल्डस की एनर्जी के साथ है। आज के दिन में हो सकता है की थोड़ी गलतफहमी या घटनाक्रम में बदलाव के कारण चीजों को समझने का मौका ना मिल पाए लेकिन आज का दिन संभावनाओं से और उत्साह से भरा हुआ इस मायने में है। भविष्य के लिए योजना बनाना और व्यक्तियों और संस्थानों का चयन करना इंटरव्यूज में सफलता के साथ नए लोगों के साथ रिश्ते बनाते हुए आंतरिक प्रसन्नता और संतुष्टि के पल संजोने की कोशिश करना आदि शामिल रहेगा रिश्तो में नई शुरुआत की संभावना दिखाई दे रही है।
वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन) सनसाइन के अनुसार आज का दिन आपसी संघर्ष का दिन हो सकता है। कार्यस्थल पर विचार न मिलने के कारण एक दूसरे के कार्यों में रुकावट डालने तक की नकारात्मकता सामने आ सकती है। ऐसी स्थिति में किसी सीनियर या उच्चाधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप करके मामले को सुलझाने के प्रयास किए जा सकते हैं। अपने कार्यों में नकारात्मकता लाने से बचना होगा।
मूनसाइन के अनुसार आज वह दिन है जब पहले की गई कल्पनाओं को साकार करने के अवसर मिलेंगे। आकस्मिक रूप से घटनाएं आप के पक्ष में दिखाई देंगी और साथी के साथ आपको निकटता बढ़ाने के अवसर सहज ही उपलब्ध हो ऐसी संभावना है।
कैसा रहेगा साप्ताहिक विद्यार्थि राशिफल विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह मिला जुला रहने की संभावना है। जहां एक और नई गतिविधियों में ऊर्जा लगानी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर पहले किए गए कार्यों की समीक्षा से थोड़ा तलाव भी हो सकता है। सप्ताह का प्रथम भाग उत्साह और आशंका दोनों के साथ बीतने की संभावना है। वही सप्ताह के मध्य भाग में किसी खास कार्य को लेकर उत्सुकता और व्यस्तता दोनों रहेंगे सप्ताह का अंतिम भाग नए लोगों से मिलने और नया सीखने में बीतेगा।
आपका सवाल प्रश्न: शिव जी पर चढ़ाए हुए बेलपत्र धोकर वापस चढ़ा सकते हैं क्या? उत्तर: सावन मास में भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। बेलपत्र को चढ़ाते समय विशेष तौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए की उसका चिकना भाग ज्योतिर्लिंग की तरफ हो और बिलपत्र की तीनों पत्तियां कटी फटी ना हो साथ में अगर नए बेलपत्र उपलब्ध नहीं हो तो भगवान शिव पर चढ़ाएं गए पहले वाले बेलपत्र को धोकर वापस से काम में लिया जा सकता है।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ मेष:- जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
वृषभ:- व्यर्थ में सोचना बंद करें जो होगा अच्छा ही होगा। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं। सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा। मिथुन:- पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव।
कर्क:- समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है। सिंह:- किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
कन्या:- व्यपारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें। तुला:- धैर्य रखें जल्द बाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक:- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करे,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे। धनु:- बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।
मकर:- ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यो में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। कुम्भ:- आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगो की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
मीन:- कानूनी अड़चने आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेंगे। उच्चपद मिलने के योग है। नया व्यापार शुरू हो पाएगा। ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिलहिज-22
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज प्रसूति स्नान का अश्विनी नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि सायं 06-05 बजे तक, तदन्तर दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि है। नवमी तिथि में विग्रह, कलह, जुआ, सट्टा, मद्य निर्माण व अग्नि विषादिक असद कार्य सिद्ध होते हैं, पर दशमी तिथि में विवाहादि मांगलिक कार्य, गृहारम्भ व प्रवेश आदि वास्तु विषयक कार्य, यात्रा, सवारी तथान्य उत्सवादि शुभ होते हैं।
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिलहिज-22
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज प्रसूति स्नान का अश्विनी नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि सायं 06-05 बजे तक, तदन्तर दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि है। नवमी तिथि में विग्रह, कलह, जुआ, सट्टा, मद्य निर्माण व अग्नि विषादिक असद कार्य सिद्ध होते हैं, पर दशमी तिथि में विवाहादि मांगलिक कार्य, गृहारम्भ व प्रवेश आदि वास्तु विषयक कार्य, यात्रा, सवारी तथान्य उत्सवादि शुभ होते हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 09-08 बजे से दोपहर बाद 02-14 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-56 बजे से सायं 05-38 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए एवं दोपहर 12-05 बजे से दोपहर 12-59 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: अपराह्न 3 बजे से सायं 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा मेष राशि में संपूर्ण दिवारात्रि। नक्षत्र: अश्विनी ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र सायं 07-05 बजे तक, तदुपरान्त भरणी ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। अश्विनी नक्षत्र में यात्रा, दवा-ग्रहण, अलंकार, विद्या, चित्रकारी कलादि कार्य और विवाहांग कार्य करने चाहिए। भरणी नक्षत्र में साहस, दारुण, कुआं व कृषि सम्बन्धी कार्य सिद्ध होते है। अश्विनी गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है।
योग: सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग पूर्वाह्न 10-52 बजे तक तदन्तर धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग है। विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से सायं 07-05 बजे तक तथा कुमार योग नामक शुभ योग सायं 06-05 बजे से सायं 07-05 बजे तक है।
करण: तैतिल नामकरण प्रात: 06-25 बजे तक, तदुपरान्त गर-वणिजादिकरण क्रमश: हैं। व्रतोत्सव : आज मंगला गौरी पूजा, गुरु हरकिशन जयंती (प्राचीन मत से), केर पूजा (त्रिपुरा), विश्व जनसंख्या दिवस तथा गंडमूल सायं 7-05 बजे तक।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (चे, चो, ला, लि, लू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मेष है। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनी, हंसमुख, सुन्दर, अच्छी पोशाक पहिनने के शौकीन, वाहनादि सभी भौतिक सुख-सुविधाओं के भोक्ता और जनप्रिय होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 22-25 वर्ष की आयु के मध्य होना प्रारम्भ हो जाता है। मेष राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य प्राय: उत्तम तथा मन-प्रसन्न रहेगा। आर्थिक विकास भी होगा।