
Aaj Ka Panchang 12 April 2021 Today Panchang 12 April 2021
जयपुर. 12 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और दिन सोमवार है। अमावस्या तिथि आज सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की सोमवती अमावस्या है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सोमवार को रेवती नक्षत्र सुबह 10.54 तक रहेगा, इसके बाद दिनभर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। सोमवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। सोमवार को सुबह लगभग 10.54 बजे चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। आज शिवजी और माता पार्वती की संयुक्त उपासना करें। जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र कृष्ण अमावस्या सोमवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 22, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 30, शब्वान 29, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।
चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 29 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 01 मिनट तक उपरान्त प्रतिपदा तिथि का आरंभ
रेवती नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
वैघृति योग अपराह्न 02 बजकर 27 मिनट तक उपरांत विष्कुम्भ योग का आरंभ
नाग करण प्रातः 08 बजकर 01 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
दिशाशूल: पूर्व दिशा
सूर्योदय 12 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 59 मिनट पर
सूर्यास्त 12 अप्रैल : शाम 06 बजकर 46 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अमृत काल सुबह 08 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 32 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक।
निशीथ काल रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक रहेगा।
राहुकाल शाम 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
दिन का चौघड़िया
अमृत – 06:12 बजे से 07:46 बजे तक
काल (काल वेला) – 07:46 बजे से 09:20 बजे तक
शुभ – 09:20 बजे से 10:53 बजे तक
रोग – 10:53 बजे से 12:27 बजे तक
उद्बेग – 12:27 बजे से 14:01 बजे तक
चर – 14:01 बजे से 15:35 बजे तक
लाभ (वार वेला) – 15:35 बजे से 17:08 बजे तक
अमृत – 17:08 बजे से 18:42 बजे तक
रात का चौघड़िया
चर – 18:42 बजे से 20:08 बजे तक
रोग – 20:08 बजे से 21:34 बजे तक
काल – 21:34 बजे से 23:01 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 23:01 बजे से 00:27 बजे तक
उद्बेग – 00:27 बजे से 01:53 बजे तक
शुभ – 01:53 बजे से 03:19 बजे तक
अमृत – 03:19 बजे से 04:45 बजे तक
चर – 04:45 बजे से 06:11 बजे तक
Published on:
12 Apr 2021 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
