bell-icon-header
जयपुर

5 फीट लम्बा मगरमच्छ मकान में घुसा, नींद खुली तो मगरमच्छ देखते ही उड़ गए होश

गांव नीमला में राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास एक मकान में मगरमच्छ घुसने से हड़कम्प गया। नकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

जयपुरJul 29, 2022 / 08:42 am

Santosh Trivedi

आंधी के नीमला गांव में एक मकान में घुसा मगरमच्छ।

सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र के डगोता नाका क्षेत्र से सटे गांव नीमला में राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास एक मकान में मगरमच्छ घुसने से हड़कम्प गया। गनीमत रही कि रात को बारिश का मौसम होने से मकान में रहने वाले सभी लोग कमरों का दरवाजा बंदकर सो रहे थे जिसके चलते मगरमच्छ अंदर नहीं घुसा, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। जानकारी के अनुसार डगोता नाका क्षेत्र के नीमला गांव निवासी रामफूल मीना के मकान में दो दिन पहले देर रात को मगरमच्छ घुस गया। इससे मकान में रहने वाले ही नहीं बल्कि आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया और डगोता के पास बन्द पड़ी खदान में भरे पानी में ले जाकर छोड़ दिया।


पीडि़त रामफूल मीणा ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढे चार बजे वह शौच के लिए उठा तो मकान की सीढियों में जानवर पड़ा दिखाई दिया। जंगली जीव के आने अंदेशा भांपकर तुरन्त रोशनी कर देखा तो वहां सीढिय़ों में मगरमच्छ पड़ा था। देखते ही एक बार तो होश उड़ गए। तत्काल मामले की जानकारी ग्रामीणों व नाका वनकर्मियों को देकर घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को सावधान किया। घर में मगरमच्छ घुसने की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास किया।

बाद में नाका वनपाल भरतसिंह की अगुवाई में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। टीम में वन रक्षक बृजमोहन, विकास, वनगार्ड कैलाश चन्द आदि शामिल रहे। नाका वनपाल ने बताया कि संघन वनक्षेत्र होने के कारण सम्भवतया भोजन की तलाश में रास्ता भटक कर मगरमच्छ घर में घुस गया। करीब साढे़ तीन वर्ष की उम्र के मगरमच्छ की लम्बाई पांच फीट थी। रात्रि में मकान में एक बच्चा व दो महिलाओं सहित चार लोग मौजूद थे।

Hindi News / Jaipur / 5 फीट लम्बा मगरमच्छ मकान में घुसा, नींद खुली तो मगरमच्छ देखते ही उड़ गए होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.