कस्बे में चूरू लिंक रोड पर नीलकंठ महादेव की 132 फीट ऊंची प्रतिमा श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। बिसाऊ आने वाला प्रत्येक व्यक्ति प्रतिमा को नजदीक से निहारने के लिए बेताब रहता है। श्रावण मास व महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिमा स्थल के आस-पास खासी रौनक रहती है। महाशिवरात्रि को तो सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। प्रतिमा के अलावा यहां पर शिव परिवार, अष्ट विनायक, नवग्रह देवता, द्वादश ज्योतिर्लिंग तथा हरियाली चादर ओढे हुए बगीचा भी देखने लायक है।
यहां देखें प्रतिमा की अधिक तस्वीरें
जानकारी के अनुसार सेठ महावीर प्रसाद जटिया का अपनी जन्म भूमि से सदैव लगाव रहा था। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी की याद में 132 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवाया और आमजन को समर्पित कर दिया। हालांकि अब सेठ जटिया भी दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके बेटे अरुण जटिया प्रतिमा स्थल को लोकप्रिय बनाने में जुटे हुए हैं।
Read शेखावाटी का अनूठा मंदिर…जहां 104 साल से 12 स्वरूपों में विराजेे हैं भगवान शिव प्रतिमा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं से पूजा अनुष्ठान करवाने के लिए जटिया परिवार ने प्राण प्रतिष्ठा के समय से ही नियमित रूप से पुजारी की व्यवस्था कर रखी है। प्राण प्रतिष्ठा के समय से ही यहां पर कस्बे के शास्त्री पं. निखिलेश शर्मा पूजा आदि कार्य सम्पन्न करवाते हैं। साथ ही पण्डित मनोज शर्मा भी प्रतिमा स्थल पर रहते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने किया था लोकार्पणप्रतिमा का लोकार्पण 26 फरवरी 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। तब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। रात्रि को अनुप जलोटा भजन प्रस्तुत किए थे।
Hindi News / Jaipur / महाशिवरात्रि विशेष: शेखावाटी में यहां पर पत्नी की याद में बनवा दी नीलकंठ महादेव की 132 फीट ऊंची प्रतिमा