
World Earth Day 2025: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा एवं इको क्लब, बड़ेमुरमा, जगदलपुर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल के अवसर पर एक अनोखी पहल की जा रही है। समग्र शिक्षा रायपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल और डीएमसी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय ने ‘क्यू आर’ कोड निर्माण की तैयारी शुरू की है।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को समूहों में बाँटकर पेड़-पौधों की पहचान कराई जा रही है। प्रत्येक समूह संबंधित पौधों की जानकारी जैसे स्थानीय नाम, वैज्ञानिक नाम, औषधीय गुण, पारंपरिक महत्व और पर्यावरणीय योगदान एकत्र कर रहा है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर ‘क्यू आर’ कोड तैयार किए जाएंगे, जिन्हें संबंधित पौधों के पास लगाया जाएगा।
World Earth Day 2025: यह ‘क्यू आर’ कोड आगंतुकों और अन्य विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से पौधों की पूरी जानकारी सरलता से उपलब्ध कराएंगे। यह नवाचार छात्रों को न केवल प्रकृति के करीब ला रहा है, बल्कि डिजिटल तकनीक के व्यवहारिक प्रयोग की समझ भी दे रहा है।
विद्यालय इको क्लब प्रभारी मनीष कुमार अहीर ने बताया कि यह पहल बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्ष पूजा और जैव विविधता जैसे भारतीय मूल्यों को आत्मसात करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह गतिविधि 22 से 30 अप्रैल तक चलेगी और इसकी जानकारी मिशन लाइफ पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
Published on:
22 Apr 2025 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
