15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips in Diwali: इन पौधों से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार, घर में बनी रहती है बरकत

Vastu Tips in Diwali: सकारात्मक ऊर्जा वाले पौधों को लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही धन संबंधी बाधाएं भी दूर होती हैं। सकारात्मक ऊर्जा, सुख-सौभाग्य और खुशहाली का वातावरण बनता है।

3 min read
Google source verification
Vastu Tips in Diwali

शमी का पौधाVastu Tips in Diwali: वास्तु के मुताबिक शमी का पौधा घर के मुय द्वार के बाईं तरफ लगाना शुभ माना जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। जितना इसका धार्मिक महत्त्व है, उतना ही औषधीय भी है।

Vastu Tips in Diwali

क्रासुला का पौधाVastu Tips in Diwali: इसे मोहिनी पौधा भी कहा जाता है। वास्तु के मुताबिक इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता में कमी आती है। यह पौधा वातावरण को सुखद और ताजगी भरा बनाता है। इसे जेड प्लांट कहते हैं। इसे घर के प्रवेश द्वार पर दाईं दिशा में रख सकते हैं।

Vastu Tips in Diwali

रजनीगंधाVastu Tips in Diwali: रजनीगंधा की तीन किस्में होती है। रजनीगंधा के फूलों का उपयोग माला और गुलदस्ते बनाने में किया जाता है। इसकी लबी डंडियों को सजावट के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इससे सुगंधित तेल और इत्र भी बनता है। यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है।

Vastu Tips in Diwali

श्वेतार्क का पौधाVastu Tips in Diwali: इसे सफेद आक भी कहा जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसे घर या कार्यस्थल पर लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है। माना जाता है श्वेतार्क का पौधा जहां फलता-फू लता है, वहां सदैव बरकत बनी रहती है। श्वेतार्क का पौधा शांति और समृद्धि का प्रतीक है। आयुर्वेद में श्वेतार्क के पौधे को कई औषधीय गुणों वाला माना जाता है।

Vastu Tips in Diwali

हरसिंगारVastu Tips in Diwali: पारिजात के फूलों को हरसिंगार, स्वर्गवृक्ष और शैफालिका भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में हरसिंगार का पौधा होता है, उस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। आयुर्वेद में इसके फूल के बारे में कुछ विशेष बातें बताई गई हैं। हरसिंगार के फूलों से लेकर पत्तियां, छाल और बीज बेहद उपयोगी होते हैं।

Vastu Tips in Diwali

बैंबू प्लांटVastu Tips in Diwali: बैंबू यानी बांस का पौधा। बैबू प्लांट को लगाना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है बांस का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। बैबू को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।