जगदलपुर

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना की वजह से मौसम बदला। वहीं तूफान की वजह से आज और कल में भारी बारिश हो सकती है।

जगदलपुरOct 25, 2024 / 03:56 pm

Laxmi Vishwakarma

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना का असर गुरुवार को अंचल में दिखाई दिया। इसके चलते दिनभर अंचल में बादल छाए रहे और हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में 25 और 26 अक्टूबर को मौसम बदलेगा। इन दो दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना को देखते हुए अलर्ट मोड में प्रशासन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लोकल सिस्टम की वजह से बारिश की संभावना है। जिसके बाद बस्तर के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच कलेक्टर हरीश एस ने कहा कि चक्रवाती तूफान दाना को देखते हुए बस्तर में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। साथ ही शासन की तरफ से जो भी गाइडलाइन आएगी उसके तहत काम करेंगे।
यह भी पढ़ें

Cyclone Dana: चक्रवात दाना ने रोकी ट्रेन, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें नाम

बस्तर में बढ़ सकती है ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवात तूफान के बाद से बस्तर में ठंड बढ़ सकती है। नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट होगी। गुरुवार को जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान दाना का असर

चक्रवात दाना के प्रभाव से प्रदेश में 25 से 27 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात दाना, प्रदेश के कई जिलों में दिखा असर

चक्रवाती तूफान दाना अगले कुछ घंटे में तट से टकराएगा। इसके बाद यह तूफान महाचक्रवात में बदल जाएगा। वहीं इसका असर अब प्रदेश के कुछ जिलों में दिख रहा है.. यहां पढ़ें पूरी खबर..

Hindi News / Jagdalpur / Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.