जगदलपुर

CM Kanya Vivaah Scheme: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 72 बेटियों का बसा घर, धूमधाम से हुई शादी

CM Kanya Vivaah Yojana: गरीब माता-पिता को चिंता मुक्त करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। वर वधु को उपहार के रूप में विधायक आशाराम नेताम ने नगद 25 हजार रूपये व दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली समाग्री प्रदान किया गया।

जगदलपुरJul 16, 2024 / 02:23 pm

Kanakdurga jha

CM Kanya Vivaah Scheme News: कृ़षि उपज मंडी प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशा राम नेताम, अध्यक्षता संजुलता नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत, विशिष्ट अतिथि संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, मुकेश संचेती मंडल अध्यक्ष भाजपा शामिल रहे।
यह भी पढ़ें

CG Urban Body: नगरीय निकायों के कार्यों पर रहेगी सरकार की नजर, उच्च स्तरीय निगरानी समिति का हुआ गठन…डिप्टी CM ने दिया आदेश

मुख्य अतिथि ने कहा वर वधु को आशीर्वाद स्वरुप मंच में आसीन साक्षी बनने आये है जिसमें शादी के दिन पानी गिरना मतलब शुभ है। शालिनी रास्पुट, संजुलता नेताम, संजू गोपाल साहू ने कहा कि अब किसी गरीब परिवार को अपनी बेटी की वैवाहिक खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें चिंता मुक्त करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। वर वधु को उपहार के रूप में विधायक आशाराम नेताम ने नगद 25 हजार रूपये व दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली समाग्री प्रदान किया गया।
कांकेर जिला के तीन ब्लॉक चारामा, कांकेर, नरहरपुर के 72 नवयुगल दाम्पत्य जीवन में बंधे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिओ व ग्रामीण जन आसकरण ध्रुव द्वारिका सोनी, ज्ञान साहू, गोपाल कुष्ण साहू, निरंजन सिन्हा, संजय जुर्री, महमूद अली, भानु राम, अशोक साहू, विनोद साहू, मन्नू साहू, रवि कुमार साव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्मला ध्रुव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रमाकांत चंद्राकर, सकुन्तला कोमरे, सुशीला मांडवी, सुनीता मांडवी, लालती जैन, स्वस्थ विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Hindi News / Jagdalpur / CM Kanya Vivaah Scheme: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 72 बेटियों का बसा घर, धूमधाम से हुई शादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.