bell-icon-header
जगदलपुर

CG Monsoon Update: मानसून पर लगा ब्रेक, कमजोर पड़ा सिस्टम, IMD ने बारिश पर दिया बड़ा अपडेट…

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ गया है। जिसकी वजह तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं IMD ने बारिश को लेकर अगले दो दिनों की जानकारी दी है।

जगदलपुरAug 13, 2024 / 05:41 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Monsoon Update: मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ते ही बारिश पर ब्रेक लग चुका है। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें

CG Rains: मूसलाधार बारिश से बस्तर संभाग के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, नदी, नाले उफान पर, गांवों से टूटा संपर्क

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी मानसूनी सिस्टम कमजोर पडऩे की वजह से बारिश पर ब्रेक लगा है। आगे 15 अगस्त के बाद बारिश की स्थिति फिर से बन सकती है।

CG Monsoon Update: समूचे बस्तर संभाग में अब तक इस सीजन में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सोमवार को शहर में चटक धूप निकली थी। इस धूप ने लोगों को खासा परेशान किया।

Hindi News / Jagdalpur / CG Monsoon Update: मानसून पर लगा ब्रेक, कमजोर पड़ा सिस्टम, IMD ने बारिश पर दिया बड़ा अपडेट…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.