scriptअब नहीं होगी देवी-देवताओं को ठहरने में दिक्कत, सांसद और विधायक ने किया देव सराय भवन का लोकार्पण | CG News: MP and MLA inaugurated Dev Sarai Bhawan | Patrika News
जगदलपुर

अब नहीं होगी देवी-देवताओं को ठहरने में दिक्कत, सांसद और विधायक ने किया देव सराय भवन का लोकार्पण

CG News: सांसद और विधायक ने शीतला माता और लक्ष्मी नारायण मंदिर में 58.64 लाख की देव सराय स्थलों का लोकार्पण किया।

जगदलपुरOct 06, 2024 / 01:22 pm

Laxmi Vishwakarma

CG News
CG News: दशहरा में शामिल होने के लिए हर साल 500 से भी अधिक देवी देवता बस्तर पहुंचते हैं। शहर के दंतेश्वरी मंदिर के आस-पास और पुराने तहसील कार्यालय में वे ठहरते हैं। लेकिन यहां व्यवस्था ठीक न होने के चलते उन्हें काफी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस समस्या से इन्हें निजात मिलने जा रही है।

CG News: 117.28 लाख की लागत से तैयार हुआ भवन का निर्माण

तहसील कार्यालय को जहां शिफ्ट कर दिया गया है वहीं दूसरी तरफ दो मंदिरों में इनके लिए सराय भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है। शहर के प्रवीर वार्ड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर व शीतला माता मंदिर परिसर में 117.28 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त देव सराय भवन का निर्माण किया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार इन्हें दिक्कत नहीं आएगी।

बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता का प्रतीक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व विश्व विख्यात है। सैकड़ों वर्षों से बस्तर दशहरा की सभी परंपरायें व विधान आज भी अक्षुण्ण है और पूरे सम्मान से पूर्ण होते हैं। बस्तर दशहरा की गरिमा और वैभव को और बढ़ाना है, यह बड़ा दायित्व हम सभी का है। वहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व सामाजिक समरसता और सहभागिता का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें

Bastar Tourism: अगर घूमना है बस्तर! तो एक बार यहां जरूर आइए, यहां के नजारें मोह लेंगे, Photos देखकर ही ललचा जाएगा दिल

बस्तर अंचल में रहने वाले प्रत्येक समाज की सहभागिता बस्तर दशहरा में सुनिश्चित की गयी है। बरसों बरस से हर समाज के लोग पूरी निष्ठा व आस्था से बस्तर दशहरा में पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं। बस्तर दशहरा पर्व समूचे बस्तर व यहां के निवासियों को एक सूत्र में पिरोता है। बस्तर दशहरा का मान सम्मान दिनों दिन बढ़े, इसलिए प्रयास में कमी नहीं होगी।

विधायक और सांसद ने किया लोकार्पण

CG News: बस्तर दशहरा पर्व में सम्मिलित होने आने वाले ग्रामीण अंचल के देवी देवताओं के रूकने ठहरने के लिये नवनिर्मित देव सराय भवन का लोकार्पण आज शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया।
मांझी मुखियाओं की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मांई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित देव सराय का शुभारंभ लोकार्पण किया।

Hindi News / Jagdalpur / अब नहीं होगी देवी-देवताओं को ठहरने में दिक्कत, सांसद और विधायक ने किया देव सराय भवन का लोकार्पण

ट्रेंडिंग वीडियो