जगदलपुर

CG Naxal News: 10 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 महिला समेत दो ने डाले हथियार

CG Naxal News: नक्सली बंदूक छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए हथियार डाल रहे हैं। अभियान के तहत दो हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि दोनों पर 5-5 लाख के इनाम घोषित थे

जगदलपुरJul 03, 2024 / 08:07 am

चंदू निर्मलकर

CG Naxal Attack

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली अब बैक फुट पर आ गए हैं। जिसके बाद अब नक्सली बंदूक छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए हथियार डाल रहे हैं। अभियान के तहत दो हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि दोनों पर 5-5 लाख के इनाम घोषित थे।
यह भी पढ़ें

CG Naxal News: बस्तर में नक्सलियों की बची गिनती की सांसें, आतंक सिमटा 4000 वर्ग किमी क्षेत्र में

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार एक महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि महिला नक्सली पिछले 22 साल व पुरुष नक्सली पिछले 15 सालों से सक्रिय है। दोनों पर दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। दोनों कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय रहे। इस दौरान कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें

CG Naxal Operation: मानसून में होगा नक्सलियों का खात्मा! CG समेत इन 5 राज्यों में चलेगा ज्वाइंट ऑपरेशन…बनी रणनीति

CG Naxal News: दोनों नक्सली पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण व सीआरपीएफ डीआइजी सूरजपाल वर्मा व एएसपी निखिल राखेचा के समक्ष सरेंडर किया। दोनों को पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

Hindi News / Jagdalpur / CG Naxal News: 10 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 महिला समेत दो ने डाले हथियार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.