scriptBastar Dussehra 2024: क्रेजी किया रे…. बस्तर दशहरा के लिए विदेशी सैलानियों ने बुक किए होम स्टे, 60 फीसदी हुई बुकिंग | Bastar Dussehra 2024: Foreign tourists booked home stays for Bastar Dussehra | Patrika News
जगदलपुर

Bastar Dussehra 2024: क्रेजी किया रे…. बस्तर दशहरा के लिए विदेशी सैलानियों ने बुक किए होम स्टे, 60 फीसदी हुई बुकिंग

Bastar Dussehra 2024: बस्तर अंचल में कई आदिम संस्कृति और सभ्यता अभी भी मौजूद हैं। इसके रंग यहां के तीज त्योहार व मेला मड़ई में बस्तर की संस्कृति झलकती है। यही वजह है कि यहां के मेला मड़ई भारतीयों को ही नहीं वरन विदेशियों को भी आकर्षित करते हैं।

जगदलपुरSep 08, 2024 / 12:17 pm

Khyati Parihar

Bastar Dussehra 2024
Bastar Dussehra 2024: बस्तर में विश्व प्रसिद्ध दशहरा की हलचल शुरू हो चुकी है। 75 दिनों के दशहरा की रस्में शुरू होते ही पर्यटन उत्सव का भी यहां आगाज हो चुका है। इस साल 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होगी और इसी के साथ दशहरा का उल्लास बस्तर में होगा। दशहरा के मुख्य दिनों के लिए होटल और लॉज की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बस्तर में होम स्टे का क्रेज भी पर्यटकों में बढ़ा है। इस वजह से होम स्टे की भी एडवांस बुकिंग हो रही है।
होम स्टे को लेकर विदेशी सैलानियों और देश के बाकी हिस्सों से आने वाले पर्यटकों में ज्यादा क्रेज है। होम स्टे संचालकों ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि इस साल ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, अमेरिका, जापान, रूस व चाइना के पर्यटकों ने होम स्टे के लिए बुकिंग करवाई है।
बस्तरिया संस्कृति से कनेक्ट होना चाहते हैंबस्तर में हाल के वर्षों में पर्यटन का जो ट्रेंड बदला है। बस्तर आने वाले पर्यटन केंद्रों तक नहीं बल्कि यहां के खान-पान और रीति-रिवाज के साथ ही बस्तर की पुरातन संस्कृति से भी जुडऩा चाहते हैं। वे यहां के आदिवासियों की जीवन शैली से कनेक्ट करना चाहते हैं। यही कारण है कि वे ग्रामीण परिवेश में होम स्टे में रुकना ज्यादा पसंद करते हैं।
Bastar Dussehra 2024
यह भी पढ़ें

Sukma Naxal News: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, छिपाए गए हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

कांगेर घाटी में होम स्टे की सबसे ज्यादा डिमांड

चित्रकोट जल प्रपात के बाद नैसर्गिक प्राकृतिक माहौल और जैव विविधता के लिए विश्व विख्यात कांगेर वैली पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में स्थापित होम स्टे के लिए सबसे अधिक विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। यहां गुडिय़ापदर, मांझीपाल, धुड़मारास, बोदल, छोटेकवाली, चिलकुटी, मिलकुलवाड़ा, पुसपाल व नेशनल पार्क में होम स्टे की अच्छी सुविधा है।

Bastar Dussehra 2024: प्राथमिकता में होम स्टे

जगदलपुर के होटल्स के अलावा पर्यटकों की पहली प्राथमिकता होम स्टे ही होती है क्योंकि वहां उन्हें कम दर पर रहना-खाना और जंगल के बीच रहने का मौका मिल जाता है। बाहरी और विदेशी पर्यटकों यह थीम खूब लुभा रही है। बस्तर में वर्ष 2019 से 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल 6 लाख 4 हजार 399 सैलानी पहुंचे हैं, इनमें 485 पर्यटक विदेशी रहे हैं। लोकल पर्यटकों का आंकड़ा इसका चार गुना है जो कि छत्तीगसढ़ के ही होते हैं।
Bastar Dussehra 2024

बस्तर मड़ई के जरिए टूरिस्ट फेस्ट की ब्रांडिंग

बस्तर जिला प्रशासन ने बस्तर के टूरिस्ट अट्रेक्शन को प्रमोट करने के लिए बस्तर मड़ई की थीम की पर काम शुरू किया है। इसके तहत देश के नामी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को यहां बुलाकर बस्तर घुमाया गया और उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बस्तर को प्रमोट किया।
कांगेर वैली क्षेत्र में प्रशासन और पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिहाज से सुविधाएं बढ़ाई हैं इसलिए देसी और विदेशी पर्यटकों में होम स्टे की डिमांड (Bastar Dussehra 2024) और बढ़ी है।

शहर के सभी होटल्स में दशहरा के दिनों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 60 फीसदी कमरे सभी होटल के बुक हो चुके हैं। बस्तर में भी अब अच्छे होटल्स पर्यटकों को मिल रहे हैं।

Hindi News/ Jagdalpur / Bastar Dussehra 2024: क्रेजी किया रे…. बस्तर दशहरा के लिए विदेशी सैलानियों ने बुक किए होम स्टे, 60 फीसदी हुई बुकिंग

ट्रेंडिंग वीडियो