जबलपुर

MP Rain: 4 घंटे बाद फिर हो रही मानसून की वापसी, 72 घंटे होगी भारी बारिश

Weather Report: 7-9 अक्टूबर को अंतिम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में हालांकि 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होगी।

जबलपुरOct 07, 2024 / 11:21 am

Astha Awasthi

Weather Report

Weather Report: मध्यप्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल रहा है। जहां एक ओर मानसून की विदाई होनी वाली है, वहीं दूसरी ओर फिर से वापसी के संकेत दिख रहे है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। झारखंड से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिसके असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं।
कई जिलों में मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है लेकिन 7-9 अक्टूबर को अंतिम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में हालांकि 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होगी। जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। उधर, राजस्थान पर प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। वातावरण से नमी कम होने के कारण अब मौसम धीरे-धीरे साफ भी होने लगा है। इससे उमस से कुछ राहत मिलने लगी है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार से होकर गुज़रती है। अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

जबलपुर व शहडोल संभाग हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और झारखंड से लेकर मणिपुर तक बनी द्रोणिका के असर से पूर्वी मप्र में कुछ नमी मिल रही है। इस वजह से जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

Hindi News / Jabalpur / MP Rain: 4 घंटे बाद फिर हो रही मानसून की वापसी, 72 घंटे होगी भारी बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.