जानकारी के अनुसार जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम के ट्विटर अकाउंट पर घटना का वीडियो ट्वीट करके इसकी शिकायत की गई। जबलपुर रेल मंडल के आला अधिकारियों को जब घटना की जानकारी मिली तो हडक़ंप मच गया। लड़कियों की शिकायत पर डीआरएम ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां कटनी से ट्रेन में सवार हुईं। वे ग्वालियर जा रहीं थीं. लड़कियों ने बताया कि एसी कोच में कंडक्टर पप्पू मिश्रा और स्लीपर कोच के टीटीई रंजीत कुमार ने उनके साथ अभद्रता की फिर छेडख़ानी भी शुरू कर दी।
परेशान हुई लड़कियों ने तुरंत रेल मंडल के डीआरएम के ट्विटर अकाउंट पर घटना का वीडियो ट्वीट करके इसकी शिकायत की। पीडि़त युवतियों की शिकायत जब पहुंची तो हडक़ंप मच गया। रेलवे ने घटना की जांच के लिए तुरंत एक कमेटी गठित कर दी। लड़कियों ने इस घटना की शिकायत ग्वालियर जीआरपी से भी की। उनकी शिकायत पर दोनों कर्मचारियों पर छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। रेलवे ने घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई है, शुक्रवार को आरोपियों और पीडि़त पक्ष के बयान दर्ज कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन गुरुवार सुबह निजामुद्दीन पहुंची और शुक्रवार सुबह जबलपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोनों कर्मचारियों ने पूछताछ की जाएगी।
पश्चिम मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रियंका दीक्षित के अनुसार रेलवे ने घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई है। उन्होंने बताया कि संपर्क क्रंांति एक्सप्रेस में हुई घटना की जानकारी लगते ही जांच के आदेश दे दिए गए थे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जांच की रिपोर्ट आने पर त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.