जबलपुर

सूर्य ने बदला नक्षत्र, ग्रहों का खेल करेगा उलटफेर- पंचांग

सूर्य का ज्योतिष शास्त्र में महत्वसूर्य ग्रह को जानेंसूर्य ग्रह ज्योतिषग्रह नक्षत्र प्रभावित करते हैंज्योतिष में सूर्य ग्रह

जबलपुरAug 20, 2019 / 09:51 am

Lalit kostha

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्हेज तारीख 18, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : भाद्रपद, पक्ष : कृष्ण
तिथि – पूर्णा तिथि पंचमीं रात्रि 1.32 तक उपरंात नंदा तिथि षष्ठी रहेगी। पूर्णा तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है। इस तिथि में राजकीय कार्य, विवाह, कलारंभ, वास्तु, गृहप्रवेश, जलाशयारंभ, विग्रहकार्य, आभूषण निर्माण जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। वहीं षष्ठी तिथि भी मांगलिक कार्य हेतु शुभ एवं मंगलकारी मानी जाती है।
योग- दोपहर 3.36 तक शूल उपरंात गंड योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ कार्य हेतु शुभ नहीं हैं।
विशिष्ट योगर्- आज पूर्णा तिथि पंचमीं में पत्र लेखन, मित्र मिलन, सेवारंभ वाणिज्य व्यापार से जुड़े कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।

 

नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र रेवती रात्रि 8.15 तक उपरंात अश्विनी नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र सभी प्रकार के मंागलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। इस नक्षत्र में यात्रा, प्रतिष्ठा, कारीगरी, वास्तु पूजन, पुष्टता, आभूषण निर्माण, अलंकार तथा विद्या संगीत से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं। सम्मान, उपहार तथा यात्रा हेतु भी यह नक्षत्र शुभ है।
शुभ मुहूर्त – ंआज गर्भाधान, अन्नप्रासन, नामकरण, वाद्यकलारंभ, विपणि व्यापार, क्रय विक्रय, पौधरोपण, आवेदन पत्र लेखन, वास्तु पूजन जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : विंध्यवासिनी जयंती, अशून्य शयन व्रत का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। सूर्य का मघा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 8.15 तक मीन राशि में उपरंात सूर्य प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

 

सूर्य का ज्योतिष शास्त्र में महत्व सूर्य ग्रह को जानें सूर्य ग्रह ज्योतिष ग्रह नक्षत्र प्रभावित करते हैं ज्योतिष में सूर्य ग्रह

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के सिंह राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का अश£ेषा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे,दो,दी,चा अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन होगी, राशि स्वामी गुरु तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मीन राशि के जातक प्राय: प्रखर वक्ता, मिलनसार, व्यवहारिक, कार्यकुशल, धार्मिक, प्रकृतिप्रेमी, स्वतंत्र विचार वाले, ललित कला में निपुण तथा स्वाभिमानी प्रवृत्ति वाले होते हैं। अभियांत्रिकी में सफल रहते हैं।

Hindi News / Jabalpur / सूर्य ने बदला नक्षत्र, ग्रहों का खेल करेगा उलटफेर- पंचांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.