जबलपुर। बसें कम चलने से यात्रियों की पहले ही मुसीबत बनी हुई है, वहीं जो बसें चल रही हैं वे भी उन्हें लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ज्यादा किराया वसूली की शिकायत पर आरटीओ ने आज छापामार कार्रवाई करते हुए बसों पर छापा मारा। जिसमें तय से ज्यादा किराया वसूली की शिकायतें सही पाई गईं थीं। जानकारी के अनुसार यात्रियों से डेढ़ सौ रुपए की जगह वसूला गया ढाई सौ तक किराया वसूला जा रहा था। आरटीओ की कार्रवाई में कई बसों के खिलाफ की गई जुर्माना की कार्रवाई।