जबलपुर

MP weather : कड़ाके की ठंड हुई ‘गुलाबी’, दिन में अब धूप सुहाती नहीं

MP weather जबलपुर सहित सभाग के जिलों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

जबलपुरJan 31, 2025 / 11:01 am

Lalit kostha

Relief from heat

Relief from heat

MP weather : पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

MP weather : मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। जबलपुर सहित सभाग के जिलों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। रात में भी तीन डिग्री से अधिक तापमान बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सभाग के जिलों में बारिश भी हो सकती है। इससे पहले कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। एक फरवरी को जबलपुर में बादल-बारिश के आसार हैं।
MP weather
MP weather

MP weather : दिन में सामान्य से पांच डिग्री अधिक तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को भी रात के न्यूनतम तापमान में बढ़त हुई। यह 9.3 से 3.5 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान गुरुवार को 12.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दिन में तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़ा। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
MP weather
MP weather

MP weather : तापमान और बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 3 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे प्रदेश पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसलिए बारिश होने की सभावना है। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की रतार से जेट स्ट्रीम हवाएं भी बह रही हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से सुबह शाम हल्की ठंड बरकरार है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / MP weather : कड़ाके की ठंड हुई ‘गुलाबी’, दिन में अब धूप सुहाती नहीं

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.