जबलपुर

MP Politics : ‘ट्रैक्टर दौड़’ में दिखाई कांग्रेसियों ने एकता, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी – देखें वीडियो

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर शहर पहुंचे। उन्हें घंटाघर के पास पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।

जबलपुरSep 21, 2024 / 11:48 am

Lalit kostha

MP Politics

MP Politics : उर्वरक की कालाबाजारी, कृषि पम्पों के बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि और उपज की सही कीमत नहीं मिलने के साथ किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर शहर पहुंचे। उन्हें घंटाघर के पास पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।

MP Politics : ‘घंटाघर के पास प्रदर्शन, कहा-किसानों को रुला रही केंद्र और राज्य सरकार

जिले भर के किसान अपने ट्रैक्टर के साथ गोलबाजार से निकली रैली में शामिल हुए। कुछ ट्रैक्टर को शहर की सीमा पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने रोक दिया। बाकी दूसरे मार्गों से शहर आ गए। किसानों का कहना था कि उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। भाजपा ने चुनाव से पहले जो वादे किसानों से किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। घंटाघर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर नाथूराम को ज्ञापन दिया।

MP Politics : ‘बिजली बिल भारी-भरकम, फसल की कीमत कम किसानों के बहाने कांग्रेस का प्रदर्शन

MP Politics : हर तरफ से बढ़ रही मुसीबत

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाली गई ‘न्याय यात्रा’ में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन ने आरोप लगाया कृषि की लागत बढ़ गई है। ऊपर से उपज की सही कीमत नहीं मिल पाती। उसे भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। खाद और यूरिया की कालाबाजारी हो रही है।

MP Politics : शिकायत करके थके, नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

किसान न्याय यात्रा के प्रभारी विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि बिजली के दाम कम नहीं किए जा रहे। एमएसपी का कानून लागू करने में सरकार पीछे हट रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि शहर और गांव में सड़कें बदहाल हैं। विधायक लखन घनघोरिया ने घंटाघर की सभा में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

MP Politics : सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दिनेश यादव, कौशल्या गोटिया, नितरंजन खम्परिया, बाबू विश्वमोहन, राजेश पटेल, विष्णु शंकर पटेल, अमरीश मिश्रा, राधेश्याम चौबे, रूपेंद्र पटेल, राजकिशोर पटेल, बल्ली रजक, चमन राय, चिंटू चौकसे, मनीष पटेल, अरुण पवार, शिव नामदेव, चतुर सिंह, प्रदीप पटेल, संजय श्रीवास्तव, संजय यादव, देवी सिंह लोधी मौजूद थे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / MP Politics : ‘ट्रैक्टर दौड़’ में दिखाई कांग्रेसियों ने एकता, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी – देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.