जबलपुर

MP Crime : समझौते से किया इनकार तो मां-बेटी को चाकू से गोदा, उसी के घर की खुदकुशी

जमानत पर छूटकर आने के बाद से वह लगातार पीडि़ता और परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा था। शुक्रवार अपरांह फिर वह पीडि़ता के घर पहुंच गया। उसने धमकाते हुए युवती से मामला वापस लेने के लिए कहने लगा।

जबलपुरOct 19, 2024 / 11:57 am

Lalit kostha

MP Crime

MP Crime : बलात्कार पीडि़ता के घर घुसकर आरोपी ने समझौते का दबाव बनाया। मना करते ही मां-बेटी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचने पर उसने खुद को पीडि़ता के घर के बाथरूम में बंद कर लिया और चाकू से घायल कर लिया। मां-बेटी के साथ ही आरोपी को भी अस्पताल ले जाया गया। जहां आरोपी युवक की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
MP Crime

MP Crime : रांझी में घर में घुसकर वारदात, मां-बेटी की हालत नाजुक

यह नृशंस वारदात शहर के रांझी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार गोहलपुर निवासी युवक लोकेश राजपूत के खिलाफ युवती से बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटकर आने के बाद से वह लगातार पीडि़ता और परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा था। शुक्रवार अपरांह फिर वह पीडि़ता के घर पहुंच गया। उसने धमकाते हुए युवती से मामला वापस लेने के लिए कहने लगा।

MP Crime : लहूलुहान वह फर्श पर गिरी तो बचाने मां दौड़ी

युवती के मना करते ही उसने चाकू से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। लहूलुहान वह फर्श पर गिरी तो बचाने मां दौड़ी, आरोपी ने उनपर भी हमला कर दिया। दोनों को फर्श पर मरणासन्न हालत पड़ा छोड़ लोकेश बाथरूम में घुस गया और खुद को अंदर से बंद कर लिया। युवती की छोटी बहन के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर आरोपी लोकेश को बाहर निकाला तो वह भी लहूलुहान था। उसने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया था।
MP Crime
प्रतीकात्मक फोटो

MP Crime : डर के चलते बदला था घर

बताया गया है कि पहले पीडि़ता का परिवार गोहलपुर में ही रहता था। इसी दौरान आरोपी लोकेश से उसकी पहचान हुई थी। शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और फिर धमकी देने लगा। युवती के परिजनों ने एफआइआर कराई तो धमकी बढ़ गई। डरे परिजनों ने गोहलपुर छोडकऱ रांझी थाना क्षेत्र आ गया था। पीछा करते हुए आरोपी वहां तक भी पहुंचने लगा।

MP Crime : पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। आदतन अपराधियों खासतौर से महिला हिंसा से जुड़े मामलों में जमानत रद्द कराने के लिए कार्रवाई करने का नियम बनाया है। बताया गया है कि लोकेश पर तीन एफआइआर होने के बाद भी पुलिस छूट दे रही थी। इस गंभीर लापरवाही के चलते ही यह गंभीर घटना हुई।
MP Crime
MP Crime

MP Crime : सदमे में छोटी बहन

जानकारी के अनुसार बलात्कार पीडि़ता के पिता जॉब करते हैं, घटना के वक्त वे ड्यूटी पर थे। घर में पीडि़ता उसकी मां और छोटी बहन भर ही थी। आरोपी ने आते ही पीडि़ता को दबोच लिया और दुव्र्यवहार करते हुए चाकू मारने लगा, मां पर भी हमला करते देख पीडि़ता की छोटी बहन दहशत में आ गई। उसने पिता को फोन किया, इसके बाद थाने को सूचना दी गई। पीडि़ता की छोटी बहन इस घटना से सदमे में है।
MP Crime : बलात्कार पीडि़त युवती और उसकी मां पर चाकू से वार कर लोकेश राजपूत ने उनकी हत्या की कोशिश की। उसी चाकू से खुद पर वार किया। अस्पताल में लोकेश की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / MP Crime : समझौते से किया इनकार तो मां-बेटी को चाकू से गोदा, उसी के घर की खुदकुशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.