जबलपुर

Monsoon : 18 june तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून, alert जारी

Monsoon : 18 june तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून, alert जारी

जबलपुरJun 13, 2024 / 12:17 pm

Lalit kostha

MP Monsoon Updates

जबलपुर. दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के सुकमा तक पहुंच गया है। इसके 18 जून तक प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। जबलपुर सम्भाग में प्री मानसून गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को भी बादलों का डेरा रहा। इसके बावजूद गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। दिन में तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। तेज उमस से लोग परेशान हुए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को भी जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में तेज हवा चल सकती है। बादल छाए रहेंगे। जबलपुर में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
बादलों के बावजूद गर्मी से राहत नहीं, उमस ने सताया

परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मध्यप्रदेश में बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों के जरिये 18 जून तक मानसून आने की संभावना है। फिलहाल बादल छाए रहेंगे।
दोपहर बाद तेज गर्मी
शहर में बादलों की वजह से दोपहर तक गर्मी का असर कुछ हद तक कम रहा। लेकिन दोपहर बाद गर्मी पड़ी। शाम को फिर बादल छा गए। उमस ने जमकर सताया। दिन का अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री अधिक 41.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

Hindi News / Jabalpur / Monsoon : 18 june तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून, alert जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.