जबलपुर

कार्तिक पूर्णिमा आज, नर्मदा स्नान से दूर होंगे पाप, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा: आज का पंचांग

कार्तिक पूर्णिमा आज, नर्मदा स्नान से दूर होंगे पाप, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा: आज का पंचांग
 

जबलपुरNov 12, 2019 / 10:29 am

Lalit kostha

kartik purnima guru nanak jayanti 12 november 2019 panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उलअव्वल 14, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : शुक्ल
तिथि – शाम 6.45 तक पूर्णा तिथि पूर्णिमा उपरंात नंदा तिथि प्रतिपदा रहेगी। पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। इस तिथि में विवाह, उपनयन, गृहप्रवेश, क्रय विक्रय, पशुचिकित्सा, तथा विपणि व्यापार के लिए अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है। वहीं नंदा तिथि मंगलकारी कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है।
योग-* दोपहर 12.16 तक ब्यतिपात उपरंात वरीयान योग रहेगा। दैनिक कार्य हेतु योग शुभ तथा सुखद है।
विशिष्ट योगर्- ग्रहयोग के आधार पर आज सभी प्रकार के विशिष्ट कार्य का शुभ मुहूर्त है, दैनिक कार्य हेतु दिवस शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से बब उपरंात बालव तदनंंतर कौलव करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र भरणी रात्रि 9.44 तक उपरंात कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। भरणी नक्षत्र स्थिर ऊध्र्व नक्षत्र माना जाता है, इस नक्षत्र में कारीगरी, साहस, कृषिकार्य, अनाज भंंंडारण, वास्तु, पशुचिकित्सा तथा पौधरोपण जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। वहीं कृत्तिका नक्षत्र सभी प्रकार के कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है।

 

शुभ मुहूर्त – ंनक्षत्र गणना के आधार पर आज नृत्यकलारंभ, बीजबपन, पत्रलेखन, अनाज भंडारण, व्यापारिक यात्रा, सेवारंभ, कलारंभ, विपणि व्यापार जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : स्नान दान पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरुनानक जयंती का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 4.2 तक मेष राशि में उपरंात शुक्र प्रधान राशि वृष राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का विशाखा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ली,लू,ले,ला अक्षर से आरंभ कर सकते हैं, भरणी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मेष तथा राशि स्वामी मंगल रहेंगे। इस नक्षत्र में जन्मे जातक प्राय: मिलनसार, लज्जाशील, धार्मिक, बुद्धिमान विवेकवान, सामाजिक सेवा में रुचि तथा उदारवादी प्रवृत्ति के होते हैं, जीवन में शिक्षा, कला अथवा स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करने के योग की सम्भावना रहेगी।

Hindi News / Jabalpur / कार्तिक पूर्णिमा आज, नर्मदा स्नान से दूर होंगे पाप, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा: आज का पंचांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.