scriptrailway के इतिहास में आज पहली बार होगा यह काम | indian railway: historical day of railway | Patrika News
जबलपुर

railway के इतिहास में आज पहली बार होगा यह काम

– इतिहास में दर्ज होने वाला है शुक्रवार का दिन

जबलपुरMar 30, 2018 / 08:34 am

deepak deewan

indian railway: historical day of railway

indian railway: historical day of railway

जबलपुर. रेलवे के लिहाज से शुक्रवार का दिन जबलपुर के इतिहास में दर्ज होने वाला है। इस दिन से जबलपुर से पहली बार तीन जोड़ा यात्री टे्रनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलना प्रारंभ होने जा रही हैं। ये ट्रेनें जबलपुर-इटारसी के बीच चलेंगी. सालों से इसकी प्र्र्रतीक्षा की जा रही थी और रेल विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद शहरवासियों की यह मुराद पूरी होने जा रही है। इधर गुरुवार को सोहागपुर स्टेशन के पास स्थित कर्व में रफ्तार की बाधा दूर करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। कर्व पर ३० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टे्रनें चलती थीं। अब यहां से ११० किमी रफ्तार से टे्रनों को निकाला जा सकेगा।

ये तीन ट्रेनें दौड़ेंगी
३० मार्च को तीन जोड़ा टे्रनों से शुरूआत के बाद चरणबद्ध तरीके से यात्री टे्रनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाने की संख्या बढ़ाई जाएगी। जबलपुर-कटनी के बीच काम पूरा होने के बाद अधिकतर यात्री गाडि़यां बिजली के इंजन से चलना शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को जिन टे्रनों को बिजली के इंजन से चलाना शुरू किया जा रहा है, उनमें १२१९१/१२१९२ जबलपुर-नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस, १२१५९/१२१६० जबलपुर-अमरावती-जबलपुर सुपरफास्ट तथा २२१८७/२२१८८ जबलपुर-हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।
मेगा ब्लॉक से रेल यातायात अस्त-व्यस्त
इधर जबलपुर-इटारसी खंड में सोहागपुर स्टेशन पर लिए गए मेगा ब्लॉक से गुरुवार को रेल यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। टे्रनों को जगह-जगह रोककर चलाया गया। दो टे्रनों को पहले ही आंशिक रद्द कर दिया गया था। १९ टे्रनों को प्रारंभिक स्टेशन से ही २ से २.३० घंटे देरी से चलाया गया।

कर्व में बढ़ेगी रफ्तार -सोहागपुर स्टेशन के पास स्थित कर्व में रफ्तार की बाधा दूर करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। कर्व पर ३० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टे्रनें चलती थीं। अब यहां से ११० किमी रफ्तार से टे्रनों को निकाला जा सकेगा। गुरुवार सुबह ६.३५ बजे शुरू हुआ मेगा ब्लॉक दोपहर बाद तक चला था। इससे अप-डाउन दोनों दिशाओं में रेल यातायात प्रभावित हुआ।

Hindi News/ Jabalpur / railway के इतिहास में आज पहली बार होगा यह काम

ट्रेंडिंग वीडियो