bell-icon-header
जबलपुर

नर्मदा का ये घाट बना सियासी अखाड़ा, भाजपा – कांग्रेसी कर रहे एक दूसरे का विरोध

नर्मदा का ये घाट बना सियासी अखाड़ा, भाजपा – कांग्रेसी कर रहे एक दूसरे का विरोध

जबलपुरMay 03, 2024 / 11:26 am

Lalit kostha

BJP and Congress

जबलपुर. नर्मदा तट गौरीघाट में पार्किंग और अतिक्रमण विवाद ने सियासी मोड़ ले लिया है। निगम ने घाट पर दुकानदारों के अतिक्रमण पर नोटिस दिए तो कांग्रेस विरोध में उतर आई है। कांग्रेस का आरोप है कि सारी कार्रवाई भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रही है।
कार शोरूम में लगी आग
दरअसल, कुछ दिन पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू और पुलिसकर्मियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। मामला शांत भी नहीं हुआ कि नगर निगम ने तट पर मौजूद दुकानों को अतिक्रमण संबंधी नोटिस जारी कर दिए। अब कांगेस इसे भाजपा के हालिया विवाद से जुड़ा हुआ बता रही है।
भाजपा संगठन के इशारे पर कार्रवाई का आरोप

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा गुरुवार को गौरीघाट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की कार के जाम में फंसने के कारण दुकानदारों को नोटिस दिया जा रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इस दौरान अयोध्या तिवारी,वंदना बैन, रितेश बंटी गुप्ता, रिज़वान अली कोटी, मिंटू मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, अभिषेक पंडित मौजूद थे।

Hindi News / Jabalpur / नर्मदा का ये घाट बना सियासी अखाड़ा, भाजपा – कांग्रेसी कर रहे एक दूसरे का विरोध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.