फूड कॉर्नर रात-दिन गुलजार
यहां आपको चाट फुल्की,इडली, सांभर, वड़ा, उत्तपम भी उपलब्ध होता है। इसके अलावा मोमोज, भेलपुड़ी, पिज्जा, बर्गर जैसे आइटम्स भी अेवलेबल हैं। वील्स वाली दुकानों पर आइसक्रीम भी अवेलेबल है। सबसे ज्यादा भीड़ शाम को भंवरताल पार्क लगने वाले फूड कॉर्नर पर होती है।मौसम को देखते हुए यहां पर आइस्क्रीम भी अवेलेबल है। दोपहर के समय केवल कॉलेज यंगस्टर्स यहां पहुंचते हैं। शाम होते ही कुछ स्टॉल्स पर भीड़ बढ़ जाती है। कुछ फूड कॉर्नर केवल दिन में ही गुलजार होते हैं, जबकि कुछ फूड कॉर्नर शाम को खुलते हैं।
यहां लगती है मिनी चौपाटी
भंवरताल पार्क के पास शाम चार बजे के बाद फूड स्टॉल्स लगते हैं। अंजुमन इस्लामिया स्कूल के पास और होम साइंस कॉलेज रोड की भुखमरी गली और पंजाबी हिंदू एसोसिएशन के पास भी कई तरह के छोटे-छोटे फूड कॉर्नर्स सजते हैं। यहां आने वालों में यंगस्टर्स अधिक होते हैं। सिविल लाइंस में लगने वाले फूड कॉर्नर्स महाकोशल और साइंस कॉलेज के सामने गुलजार होते हैं।
ये आइटम्स शामिल
यहां आपको न केवल चाट फुल्की, बल्कि साउथ इंडियन डिशेज में इडली, सांभर, वड़ा, उत्तपम भी उपलब्ध होता है। इसके अलावा मोमोज, भेलपुड़ी, पिज्जा, बर्गर जैसे आइटम्स भी अेवलेबल हैं। वील्स वाली दुकानों पर आइसक्रीम भी अवेलेबल है। सबसे ज्यादा भीड़ शाम को भंवरताल पार्क लगने वाले फूड कॉर्नर पर होती है।