जबलपुर

Durga puja : जबलपुर में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद, नेता, पुलिस, विधायक पहुंचे

दुर्गा उत्सव समिति के लोगों ने रानीताल चौक पर चकाजाम कर दिया। बाद में समझाइश के बाद दोनों जगहों से लोग उठ गए।

जबलपुरOct 03, 2024 / 04:07 pm

Lalit kostha

Durga puja

Durga puja : दुर्गा पंडाल की वजह से रास्ता बंद करने और लाई ओवर के नीचे प्रतिमा की स्थापना को लेकर बुधवार को रांझी में गांधी व्यायाम शाला और रानीताल चौक पर विवाद खड़ा हो गया। रांझी के प्रकरण में जहां लोग थाना परिसर में जाकर धरने पर बैठ गए तो दूसरे प्रकरण में दुर्गा उत्सव समिति के लोगों ने रानीताल चौक पर चकाजाम कर दिया। बाद में समझाइश के बाद दोनों जगहों से लोग उठ गए।

Durga puja : समिति ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया

रांझी क्षेत्र में गांधी व्यायाम शाला के मुय प्रवेशद्वार पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होती है। समिति ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया। इससे क्षेत्रीयजन आक्रोशित हो गए। क्षेत्रीय निवासी जितेंद्र यादव, सुनील पासी और सुरेंद्र पांडे का कहना था कि पहले भी प्रतिमा रखी जाती थी लेकिन पूरा रास्ता बंद नहीं किया जाता था। लेकिन वर्तमान पदाधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। ऐसे में कभी आपात स्थिति निर्मित होती है तो बस्ती में एंबूलेंस या फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। सौरभ चौहटेल, मनीष साहू, विनय पटैल का कहना था कि इस समस्या से रांझी एसडीएम, सीएसपी, थाना प्रभारी को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब पंडाल पूरी तरह बन गया है। कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण सभी लोग थानें में जाकर धरने पर बैठक गए। थाना प्रभारी मानव द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर निकलने के लिए रास्ता छुड़वा दिया गया है।
Durga puja

Durga puja : 90 साल से रख रहे प्रतिमा

इधर रानीताल चौक में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से रोक लगाने पर विवाद खड़ा हो गया। नवज्योति दुर्गा उत्सव समिति का कहना था कि वे यहां पर 90 वर्ष से प्रतिमा की स्थापना कर रहे हैं। लेकिन लाईओवर के कारण प्रतिमा की स्थापना किए जाने से मना कर दिया गया है। इस कारण समिति के कार्यकर्ता रानीताल चौक पर धरना में बैठ गए। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू और विधायक अभिलाष पांडे वहां पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की। इस बीच तय किया गया कि दुर्गा प्रतिमा की स्थापना भी हो जाए और आवागमन में कोई बाधा नहीं आए, ऐसा रास्ता निकाला जाए। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / Durga puja : जबलपुर में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद, नेता, पुलिस, विधायक पहुंचे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.