24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमोह नाका-मदन महल फ्लाईओवर: 3 बो स्ट्रिंग ब्रिज, 2 बैटरी और 8 रैम्प और बनेंगे

अधारताल और आइएसबीटी की ओर लम्बाई बढऩे से प्रोजेक्ट में बढ़े तीन अतिरिक्त निर्माण    

2 min read
Google source verification
Damoh Naka-Madan Mahal flyover

Damoh Naka-Madan Mahal flyover

जबलपुर। दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर में तीन बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण होगा। दो बो स्ट्रिंग ब्रिज रानीताल चौराहे पर बनेंगे। बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण होने के बाद नीचे का चौराहा यथावत रहेगा। इस चौराहे पर पांच प्रमुख मार्ग मिलते हैं। चौराहे पर यातायात के जबर्दस्त दबाव को देखते हुए 2 बो स्ट्रिंग ब्रिज के निर्माण का निर्णय किया गया है। दोनों ब्रिज पर 50-50 फीट चौड़ी सडक़ बनेगी। यानी इस स्थल पर आवाजाही मार्ग 100 फीट का होगा। तीसरा बो स्ट्रिंग ब्रिज बल्देवबाग चौराहे पर बनेगा।

फ्लाईओवर की लम्बाई आइएसबीटी और अधारताल छोर पर बढऩे से प्रोजेक्ट में तीन अतिरिक्त निर्माण होंगे। इनमें दमोहनाका छोर पर रैम्प, चौराहे पर रोटरी और आइएसबीटी छोर पर सहायक रैम्प शामिल है। मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे आठ रैम्प- शहर के मुख्य मार्गों से फ्लाईओवर को जोडऩे के लिए दो मुख्य रैम्प समेत आठ रैम्प का निर्माण किया जा रहा है। इनमें दमोहनाका और मदनमहल छोर का मुख्य रैम्प और यातायात थाना मार्ग, गढ़ा मार्ग, लिंक रोड, महानद्दा छोर, आइएसबीटी, अधारताल छोर के रैम्प शामिल हैं।

02 मुख्य और 06 सहायक रैम्प का होगा निर्माण
70-70 मीटर लम्बे 2 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनेंगे रानीताल में
70 मीटर लम्बा एक बो स्ट्रिंग ब्रिज बनेगा बल्देवबाग में
50 फीट चौड़ा आवाजाही मार्ग मिलेगा बो स्ट्रिंग ब्रिज पर
01 केबल स्टे ब्रिज बनेगा मदनमहल रेलवे स्टेशन पर
2 रोटरी बनेंगी (मदन महल चौराहा और दमोहनाका) में

केबल स्टे ब्रिज के फाउंडेशन का निर्माण जारी
निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर में मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर से केबल स्टे ब्रिज का निर्माण होना है। इसके लिए स्नेह नगर छोर और मदनमहल चौराहा छोर पर फाउंडेशन का निर्माण किया जा रहा है। फाउंडेशन तैयार होने पर स्टील स्ट्रक्चर व केबल लगाए जाएंगे। इस पर तेजी से काम चल रहा है।

यहां बनेगी रोटरी
फ्लाईओवर में पहले केवल मदनमहल चौराहे पर ही रोटरी का निर्माण होना था। यहां फाउंडेशन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। पियर का भी निर्माण हो गया है। दूसरी रोटरी दमोहनाका चौराहे पर बनाई जाएगी। यह बल्देवबाग छोर, अधारताल छोर और आईएसबीटी छोर को जोड़ेगी। जबकि नीचे सडक़ पर चौराहा यथावत रहेगा।

फ्लाईओवर में रानीताल पर 2 बो स्ट्रिंग ब्रिज और बल्देवबाग में एक बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। आईएसबीटी छोर और अधारताल छोर पर 2 अतिरिक्त रैम्प का निर्माण किया जाएगा।
- गोपाल गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी