scriptनिर्दयी इंसान : बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम, जड़ें तक निकाल ली- देखें वीडियो | cuts the green trees without permission, took out even the roots | Patrika News
जबलपुर

निर्दयी इंसान : बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम, जड़ें तक निकाल ली- देखें वीडियो

निर्दयी इंसान : बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम, जड़ें तक निकाल ली- देखें वीडियो
 

जबलपुरMar 09, 2024 / 01:07 pm

Lalit kostha

green trees

green trees

जबलपुर. पर्यावरण संरक्षण के तमाम दावों को ठेंगा दिखाकर शहर में हरे भरे पेड़ों पर लगातार कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। शुक्रवार को गुलौआ फाटक से कछपुरा मालगोदाम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगे आधा दर्जन हरे भरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। जबकि नगर निगम से इन पेड़ों को काटने की कोई अनुमति नहीं थी। इतना ही नहीं, करतूत पर पर्दा डालने की नीयत से काटने वालों ने पेड़ों की जड़ें तक खोद कर उखाड़ लीं। पेड़ों का कत्लेआम करवा रहे व्यक्ति ने खुद को नगर निगम कर्मी बताया।

गुलौआ फाटक से कछपुरा मालगोदाम रोड पर काटे गए आधा दर्जन वृक्ष
काटने वालों ने खुद को बताया निगम कर्मी

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8u44t6

दो दिन तक चली कुल्हाड़ी

क्षेत्रीयजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर से ही कछपुरा मालगोदाम सड़क के एक ओर लगे पेड़ काटे गए। शुक्रवार को भी यह क्रम जारी रहा। मौके पर पत्रिका संवाददाता को आधा दर्जन से अधिक पेड़ काटे गए नजर आए। वहीं, सड़क से सटे कुछ पेड़ों को काटने के बाद सबूत मिटाने के लिए उनकी जड़ें भी खोद दी गई। इसके अलावा यहां लगे बीस से अधिक पेड़ों की टहनियां काटकर उन्हें ठूंठ बना दिया गया।

 

इनका कहना है

कछपुरा मालगोदाम रोड पर पेड़ काटने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह किसने किया है, हम जांच कराएंगे।

आलोक शुक्ला, उद्यान अधिकारी, नगर निगम जबलपुर
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8u2cis

निगम की गाड़ी भी थी

पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाते हुए पांच-छह लोग नजर आए। एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति इन्हें निर्देश दे रहा था। मौके पर नगर निगम लिखा हुआ मिनी ट्रक भी खड़ा हुआ था, जिसमे काटी गई लकड़ियां लादी जा रही थीं। क्षेत्रीयजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो दिनों में करीब 10 मिनी ट्रक लकड़ी ढोई गई। कटाई करवा रहे व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम श्याम कुमार मिश्रा व खुद को नगर निगम कर्मी बताया। उसने सफाई देते हुए कहा कि नगर निगम, रेलवे व बिजली विभाग की मिलीजुली करवाई चल रही है। यहां फुटपाथ बनना है। वहीं,नगर निगम के अधिकारियों ने ऐसे किसी भावी निर्माण कार्य से इनकार कर दिया।उन्होने साफ कहा कि पेड़ कटाई छटाई की कोई अनुमति भी नहीं दी गई।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो