bell-icon-header
जबलपुर

crime : अस्पताल में महिला की मौत, कर्मचारियों को जमकर पीटा

मार्बल सिटी अस्पताल में रात तक चला हंगामा

जबलपुरJun 08, 2024 / 12:45 pm

Lalit kostha

जबलपुर. शहर के भंवरताल स्थित मार्बल सिटी अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। नाराज परिजनों ने कर्मचारियों से मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि बाद में किसी ओर से भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया गया है कि बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
मार्बल सिटी अस्पताल में रात तक चला हंगामा

जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी गफूरन बी(70) को शुक्रवार शाम मार्बल सिटी अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने बताया कि उनकी अचानक हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया तो कुछ सुधार हुआ। लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। इससे परिजन भडक़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि गलत इंजेक्शन दिए जाने से मौत हो गई है। इसी बीच कैथलैब का कर्मचारी अखिल सफाई देने के लिए परिजनों के बीच पहुंचा तो उसे पकडकऱ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए तीन अन्य लोगों से भी हाथापाई हुई। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
Woman dies
पुलिस ने शांत कराया मामला

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना ओमती पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर मृतका के परिजनों को शांत कराया फिर अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में बात की। कुछ देर की चर्चा के बाद मामला सुलझ गया। ओमती पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
Pregnant
कटंगी में भी गर्भवती की मौत पर हंगामा
उधर, कटंगी के प्रेम नगर में एक गर्भवती की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने शव सडक़ पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मामले में कटंगी पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर निवासी मोहनी को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को कटंगी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। मोहिनी के पति का आरोप है कि जैसे ही डॉक्टर ने इलाज शुरू किया उसकी हालत बिगडऩे लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उसकी मौत हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया लगभग 2 घंटे तक जाम चला। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खत्म हुआ।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / crime : अस्पताल में महिला की मौत, कर्मचारियों को जमकर पीटा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.