जबलपुर

तिरंगे के रंग में रंगा शहर, आजादी के जश्र में डूबी संस्कारधानी- देखें वीडियो

तिरंगे के रंग में रंगा शहर, आजादी के जश्र में डूबी संस्कारधानी- देखें वीडियो

जबलपुरAug 14, 2023 / 11:42 am

Lalit kostha

azadi ka amrit mahotsav

जबलपुर. आजादी के अमृत महोत्सव में देश में खुशी का माहौल है। देशभक्ति से ओतप्रोत जन-जन अपने अपने तरीकों से 15 अगस्त को इसका जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में जबलपुर संस्कारधानी में भी हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। आयोजनों से लेकर रंगारंग प्रस्तुतियों व घर, दुकान, वाहन और ड्रेस भी तिरंगा थीम पर तैयार हो रही हैं। बाजार, मॉल्स व गली मोहल्लों में तिरंगा झंडा खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। जहां लोग अपने प्रोग्राम के अनुसार तिरंगा व एसेसरीज खरीद रहे हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8n6wz3

बैज से लेकर ब्रेसलेट, पगड़ी और तोरण
आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए शहर में कई आयोजन होंगे। इसके लिए बाजार में तिरंगा झंडा थीम पर कई तरह के बैज, ब्रेसलेट, स्टीकर्स, फ्लावर्स, तोरण, नेकलैस, दुपट्टा, पगड़ी, कोटी, टेबिल फ्लैग, अशोक चक्र व स्तंभ, पतंग, बलून व अन्य डेकोरेटिव आइटम्स बाजार में जमकर बिकरहे हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8n6wz2

घर-घर फहराएंगे तिरंगा: आजादी के पर्व को मनाने के लिए लोग जमकर तिरंगा झंडा की खरीदी कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने अपने घर व दुकानों को तिरंगा थीम पर डेकोरेट करने के लिए डेकोरेशन वालों को ऑर्डर दिए हैं। बाजारों में तिरंगा थीम पर लाइटिंग भी हुई है, जो कि बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। सार्वजनिक आयोजनों के लिए भी डेकोरेटिव आइटम्स शॉप में रविवार को भीड़ रही।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8n6wz0

समाजसेवियों ने वितरित किए तिरंगा झंडा
15 अगस्त पर अधिक से अधिक लोग तिरंगा झंडा लगाएं इसके लिए शहर के कई सामाजिक संगठनों, पुलिस प्रशासन समेत सोशल वर्कर्स ने शहर के कई क्षेत्रों में तिरंगा झंडा का वितरण कर उन्हें उसकी महत्ता भी बताई। साथ ही 15 अगस्त के बाद उसे किस तरह से रखना है, इसकी जानकारी भी देते देखे गए। रविवार को मालवीय चौक, रसल चौक से गुजरने वाले ऑटो रिक्शा व बाइक्स में झंडा लगाए गए। जिससे पूरा क्षेत्र तिरंगामय हो गया।

Hindi News / Jabalpur / तिरंगे के रंग में रंगा शहर, आजादी के जश्र में डूबी संस्कारधानी- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.