scriptaloe vera ke fayde यहां के किसानों ने छोड़ी गेहूं चावल की खेती, अब लाखों कमाने लगाया ये खास पौधा | aloe vera ke fayde aloe vera ki kheti | Patrika News
जबलपुर

aloe vera ke fayde यहां के किसानों ने छोड़ी गेहूं चावल की खेती, अब लाखों कमाने लगाया ये खास पौधा

शहपुरा क्षेत्र के 22 किसान कर रहे खेती, परम्परागत खेती छोड़ एलोवेरा पर किसानों का रुझान

जबलपुरOct 23, 2017 / 10:21 am

Lalit kostha

Health Benefits of Aloe Vera in Hindi

Health Benefits of Aloe Vera in Hindi

जबलपुर। बारिश की मार हो या मौसम की बेरुखी आम आदमी को भले ही से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन एक तबका ऐसा है जिसका पूरा समय ही बदल जाता है। जिसे भूमिपुत्र किसान कृषक कहते हैं। केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार से लेकर प्रशासनिक स्तर पर सैकड़ों योजना इनके विकास के लिए बनाई जाती है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बड़े बड़े वादे किए जा रहे हैं। इसके बावजूद किसानों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में अब किसानों ने खासकर महाकौशल जबलपुर क्षेत्र के किसानों ने पारंपरिक खेती को छोड़कर लाभ वाली खेती करने का मन बना लिया है और जिसकी शुरुआत जबलपुर की शाहपुरा तहसील से हो चुकी है। जहां दो दर्जन किसानों ने परंपरागत खेती को छोड़ दिया है और अपने खेतों में एलोवेरा की खेती शुरू कर दी है। जब यह बात अन्य किसानो और अधिकारियों को लगी तो पी सकते में आ गए और उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया साथ ही किसानों को उचित मदद करने का आश्वासन भी दिया।

शहपुरा सहित आसपास के किसानों ने इस बार परम्परागत फसल को छोड़ एलोवेरा की खेती करने में प्राथमिकता दिखाई है। क्षेत्र के करीब २२ किसानों ने इस बार एलोवेरा की फसल अपने खेतों उगाई है। किसानों का कहना है कि परम्परागत खेती में अत्याधिक नुकसान हो रहा है। किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या लेते हैं। फसल की राशि का भुगतान महीनों नहीं होता हैं। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए उन्हें एलोवेरा की खेती में लाभ दिखाई दिया, तो उन्होंने एलोवेरा जैसी प्राकृकि एवं उपचार औषधि की खेती करने का निर्णय लिया।
इन्होंने खेत में लगाया एलोवेरा
शहपुरा निवासी किसान वीरेन्द्र पटेल, साहिल जैन, आशीष पटेल, अमित, गोपाल जैन के मार्गदर्शन में शहपुरा के किसान अतुल जैन, पूर्व पार्षद प्रवीण कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन, शेखर पटेल, कृष्णा पटेल, संतराम रजक, बसंत रजक, विजय पटे, संजय साहू, अभिषेक जैन, राजेश पटेल, गिरवर पटेल, प्रवीण जैन पिंकू, सत्यप्रकाश राय ने इस बार एलोवेरा खेतों में लगाया है। गोटेगांव से सुरेन्द्र जैन ने भी इस बार एलोवेरा की खेती की है। सागर देवरी सहित अन्य स्थानों पर किसानों ने एलोवेरा की खेती करने का निर्णय लिया है।

Hindi News / Jabalpur / aloe vera ke fayde यहां के किसानों ने छोड़ी गेहूं चावल की खेती, अब लाखों कमाने लगाया ये खास पौधा

ट्रेंडिंग वीडियो