scriptIPL 2021 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, प्वॉइंट्स टेबल में CSK खिसकी दूसरे स्थान पर | Ipl-2021-points-table | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, प्वॉइंट्स टेबल में CSK खिसकी दूसरे स्थान पर

IPL 2021 Points Table, Standings: दिल्ली ने चेन्नई को हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। वहीं सीएसके दूसरे पायदान पर खिसक गई है। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खाते में अब 20 प्वॉइंट्स हो गए हैं।

Oct 05, 2021 / 05:52 pm

Mahendra Yadav

dc.png

IPL 2021 Points Table, Team Standings: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के दूसरे चरण में 4 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। वहीं सीएसके दूसरे पायदान पर खिसक गई है। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खाते में अब 20 प्वॉइंट्स हो गए हैं। बैंगलोर प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं कोलकाता चौथे पर ही बनी हुई है।

IPL 2021 Points Table, Team Standings

दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं सीएसके के 18 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है। कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर 16 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर 12 अंक के साथ केकेआर टीम है। पंजाब किंग्स पांचवे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट टेबल में अंतिम पायदान पर है।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

S. NoTeam Name
Points
1

Delhi Capitals20
2Chennai Super Kings18
3Royal Challengers Bangalore16
4Kolkata Knight Riders12
5Punjab Kings10
6Rajasthan Royals10
7Mumbai Indians10
8Sunrisers Hyderabad4

Hindi News/ IPL / IPL 2021 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, प्वॉइंट्स टेबल में CSK खिसकी दूसरे स्थान पर

ट्रेंडिंग वीडियो