15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परेशान दोस्त को ब्याज पर दिलवाए रुपए, उसने लौटाने से किया इनकार तो दे दी जान

लसूडिय़ा पुलिस ने दर्ज किया केस

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Dec 21, 2019

परेशान दोस्त को ब्याज पर दिलवाए रुपए, उसने लौटाने से किया इनकार तो दे दी जान

परेशान दोस्त को ब्याज पर दिलवाए रुपए, उसने लौटाने से किया इनकार तो दे दी जान

इंदौर. भागीरथपुरा में रहने वाले युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि साथी को रुपयों की जरूरत होने पर उधार लेकर उसकी मदद की। यही मदद उसकी मौत का कारण भी बन गई। उसका साथी रुपए लौटाने के लिए तैयार नहीं था और जिससे रुपए उधार लिए थे, वह वापसी के लिए परेशान कर रहा था। दोनों से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

must read : आधी रात को वृध्द ने खुदपर डाला केरोसिन, चीख सुनकर भागते-दौड़ते पहुंचे परिजन, बुझाई आग

लसूडिय़ा पुलिस के अनुसार महेश (50) भागीरथपुरा ने अरंडिया बायपास पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने ऋषभ पाटनी और टिंडी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित ऋषभ पाटनी और महेश दोनों साथी थे। ऋषभ को रुपयों की जरूरत थी। इसके चलते उसने महेश से मदद मांगी। महेश ने टिंडी से ब्याज पर रुपए लिए और आरोपित को दे दिए। ऋषभ ने रुपए तो ले लिए, लेकिन इसके बाद लौटाए नहीं।

must read : वॉशरूम में छात्रा को नहाते हुए देखने नल पर चढ़ गया सफाईकर्मी, हंगामा हुआ तो मोबाइल लेकर फरार

परेशान होकर खाया जहर

महेश ने उससे कई बार रुपए मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। इधर टिंडी भी महेश पर दबाव बना रहा था कि उसके रुपए वापस करे। दोनों आरोपित आपस में मिल गए रुपए वापसी के लिए दबाव बना रहे थे। महेश की हालत भी ऐसी नहीं थी कि वह अपने पास से ही उधार के रुपए लौटा दे। वह दोनों से इतना परेशान हो गया था कि उसने आत्महत्या करने का मना बना लिया। इसके बाद उसने जहर खा लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें ऋषभ पाटनी और टिंडी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस अब दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।