फरवरी में भोपाल भी गर्म
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है इसलिये मध्य प्रदेश में दिन और रात का तापमान ( Weather update) बढ़ गया है। भोपाल में भी शनिवार को दिन का तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। फरवरी में इतना तापमान साल 2007 से दूसरी बार हुआ इससे पहले 21 फरवरी 2019 को तापमान 35.8 डिग्री पहुंचा था।
शनिवार को चार महानगरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
भोपाल | 35.5 | 15.4 |
इंदौर | 34.5 | 16.7 |
ग्वालियर | 34.1 | 17.7 |
जबलपुर | 34.4 | 17.6 |

पश्चिमी विक्षोभ का असर
तेजी से बढ़ते तापमान के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि बीत दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) का असर कम हुआ है। इसलिए तापमान में मामूली गिरावट ही आ रही है। वहीं बात गर्मी की करें तो लोगों को 11 बजे से ही घर के बाहर निकलने में बढ़े तापमान का अहसास होने लगा है और यह गर्मी शाम 6 बजे के महसूस हो रही है। जिससे लोगों को फरवरी माह में ही गर्मी का सामना करना पड़ा।
अब और बढ़ेगी गर्मी
विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात बना हुआ है। साथ ही अरब सागर से राजस्थान होते हुए अंचल की ओर पश्चिमी हवा आ रही है। राजस्थान से आने वाली हवा में गर्माहट है। जिस कारण अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि तापमान गिरने की संभावना अब कम ही है।
