scriptचोरी के शक में तालिबानी सजा : दो युवकों को पेड़ से बांधकर की बेरहमी, मुंडन भी कर दिया, VIDEO | taliban punishment on suspicion of theft brutally tied 2 youths to tree balt shaved them too see video | Patrika News
इंदौर

चोरी के शक में तालिबानी सजा : दो युवकों को पेड़ से बांधकर की बेरहमी, मुंडन भी कर दिया, VIDEO

– चोरी के शक में तालिबानी सजा- दो युवकों को पेड़ से बांधकर पाइप से पीटा- दोनों के बाल भी काट दिए- वीडियो बनाकर किया वायरल

इंदौरAug 13, 2023 / 06:29 pm

Faiz

chori ke baad marpeet

चोरी के शक में तालिबानी सजा : दो युवकों को पेड़ से बांधकर की बेरहमी, मुंडन भी कर दिया, VIDEO

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अंतर्गत आने वाले राजेंद्र नगर थाना इलाके की स्टार सिटी कॉलोनी में चोरी के शक में दो युवकों को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोरों को कॉलोनी के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट तो की है, साथ ही सभीड़ का पिटाई से मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों के बाल भी काट दिए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख पुलिस भी एक्टिव हो गई है। फिलहाल, दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


आपको बता दें कि, चोरों से बेरहमी की ये घटना शहर के अंतर्गत आने वाले राजेंद्र नगर थाना इलाके की सिल्वर स्टार सिटी कॉलोनी की है। यहां निर्माणधीन मकान में चोरी करने गए दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। यही नहीं, इस दौरान दोनों के साथ पाइप और डंडों से बेरहमी से मारपीट को ही गई। साथ ही, बार्बर को बुलाकर दोनों को गंजा भी करा दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

 

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : रीवा से अलग होकर मऊगंज बना मध्य प्रदेश का 53वां जिला, आदेश जारी


वायरल हुआ सजा का वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8n6ii7

मामले को लेकर राजेंद्र नगर पुलिस ने संतोष बामनिया की शिकायत पर उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिन्होंने दोनों युवकों को बंधक बनाकर पीटा था। वहीं, दूसरी तरफ ठेकेदार राहुल मेहरा की शिकायत पर संतोष और उसके साथी कुणाल पर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक सैलून संचालक भी है। वहीं, वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

//?feature=oembed

Hindi News/ Indore / चोरी के शक में तालिबानी सजा : दो युवकों को पेड़ से बांधकर की बेरहमी, मुंडन भी कर दिया, VIDEO

ट्रेंडिंग वीडियो