इंदौर

दीपावली पर 10 लाख के नोट से सजे रणजीत हनुमान, भक्तों में बांटे रुपए, देखें वीडियो

दीपावली पर जहां लक्ष्मी मंदिरों में रुपए-जेवरों से सजावट की जाती है, वहीं इस बार शहर के रणजीत हनुमान मंदिर में भी कुछ इस तरह का शृंगार भक्तों को देखने मिला।

इंदौरNov 07, 2018 / 02:31 pm

हुसैन अली

दीपावली पर 10 लाख के नोट से सजे रणजीत हनुमान, भक्तों में बांटे रुपए, देखें वीडियो

इंदौर. दीपावली पर जहां लक्ष्मी मंदिरों में रुपए-जेवरों से सजावट की जाती है, वहीं इस बार शहर के रणजीत हनुमान मंदिर में भी कुछ इस तरह का शृंगार भक्तों को देखने मिला। दरअसल इस बार रणजीत हनुमान मंदिर पर भक्त मंडल द्वारा दीपावली पर 10 लाख रुपए के नोटों से बंगला सजाया गया। यहीं नहीं भगवान के लिए भी एक लाख रुपए की पोशाक बनवाई गई है और मंडल द्वारा अभिमंत्रित किए गए रुपए भक्तों में बांटे।
सुबह 6 से श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि तीन साल से मंदिर में नोटों का बंगला सजाया जा रहा है। पिछले साल साढ़े चार लाख के नोट का इस्तेमाल किया था। इस बार 200 से 2000 रुपए तक के नोट से बने फूल, माला से गर्भगृह सजाया गया। ये नोट लोगों से लिए जाएंगे और बाद में लौटा दिया जाएंगे। इसी के साथ भक्त मंडल दीपावली के दिन से ही 51 हजार रुपए के 10 व 20 नोट और सिक्के श्रद्धालुओं को वितरित करेगा। ये नोट और सिक्के अभिमंत्रित किए गए है ताकि लोग घर के मंदिर या तिजोरी में रख सकें।

Hindi News / Indore / दीपावली पर 10 लाख के नोट से सजे रणजीत हनुमान, भक्तों में बांटे रुपए, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.