bell-icon-header
इंदौर

आज से दो दिन MP में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कल उज्जैन में करेंगी महाकाल दर्शन

President Draupadi Murmu 2 days visit indore ujjain: आज शाम को इंदौर पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कल उज्जैन में महाकालेश्वर के करेंगी दर्शन, यहां जाने पूरा टाइम शे़ड्यूल…

इंदौरSep 18, 2024 / 09:10 am

Sanjana Kumar

president draupdai murmu visit indore ujjian: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज बुधवार 18 सितंबर को 2024 से इंदौर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे शाम 4.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल मंगू भाई पटेल व सीएम डॉ. मोहन यादव आगवानी करेंगे।
बुधवार को मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से मिलेंगी। गुरुवार को हेलिकॉप्टर से सुबह 9.30 बजे उज्जैन जाएंगी। महाकाल की पूजा कर कार्यक्रम में स्वच्छता मित्रों का सम्मान करेंगी।

रेसीडेंसी कोठी में ठहरेंगी राष्ट्रपति

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज 18 सितंबर की शाम को इंदौर आएंगी। शाम को ही वे मृगनयनी एंपोरियम पहुंच कर उन कारीगरों से रूबरू होंगी, जिन्होंने अपने हुनर के दम पर नाम कमाया है।
इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति इंदौर स्थित रेसीडेंसी कोठी में ही रात्रि विश्राम करेंगी। रेसीडेंसी कोठी को खूबसूरत तरीके से सजा दिया गया और राष्ट्रपति की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन भी करेंगी।
दोपहर बाद राष्ट्रपति मुर्मू का फिर इंदौर आगमन होगा। यहां वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शाम को इंदौर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

यहां देखें कम्प्लीट टाइम शेड्यूल

18 सितंबर

  • शाम 4.50 बजे : इंदौर एयरपोर्ट आगमन।
  • शाम 5.15 बजे : एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचेंगी, जहां हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात कर खरीदी करेंगी।
  • शाम 5.50 बजे : रेसीडेंसी पहुंचेंगी।
  • 6.30 बजे : कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी।

19 सितंबर

  • सुबह 9.30 बजे हेलिकाॅप्टर से उज्जैन रवाना होंगी। महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व आरती में शामिल होंगी।
  • दोपहर 11.30 बजे : इंदौर लौटकर रेसीडेसी कोठी पहुंचेंगी।
  • दोपहर 3.20 बजे : डीएवीवी के ऑडिटोरियम हाल में होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • शाम 4.45 बजे : एयरपोर्ट से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू का इंदौर में तीसरा दौरा

राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह इंदौर में तीसरी दौरा है। 10 जनवरी 2023 को 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने आई थीं। दूसरी बार वे 27 सितंबर 2023 को स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में शामिल होकर पुरस्कार वितरण किया। 18 व 19 सितंबर को उनका तीसरा दौरा है।

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति के सामने प्रदेश की बैगा बेटी ने सुनाई संघर्ष से सफलता की कहानी, गांव से 20 साल का जलसकंट खत्म

संबंधित विषय:

Hindi News / Indore / आज से दो दिन MP में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कल उज्जैन में करेंगी महाकाल दर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.