इंदौर

National Cheese Day: महीने में 1.25 करोड़, साल में ’15 करोड़’ का चीज चट कर जाता है शहर

पिज्जा, बर्गर, सैंडविच के साथ ब्रेड रोल, डोसा व चपाती में भी डिमांडट्रेडिशनल फूड में भी होने लगा उपयोग

इंदौरJun 04, 2023 / 04:33 pm

Astha Awasthi

National Cheese Day

ग्वालियर। समय के साथ हम दूध, दही, छाछ, घी, मक्खन से होते हुए चीज तक पहुंच चुके हैं। युवा पीढ़ी चीज को ज्यादा पसंद कर रही है। मार्केट में मिलने वाले पिज्जा, बर्गर, सैंडविच आदि हर फास्ट फूड में चीज का उपयोग हो रहा है। इतना ही नहीं घरों में भी पारम्परिक खादों में चीज लगाया जा रहा है। इनमें ब्रेड रोल डोसा आदि भी शामिल है। डेयरी ऑनर्स की बात माने तो हर माह 25 टन चीज ग्वालियर खाता है। यानि एक माह में 1.25 करोड़ और एक साल में 15 करोड़ की चीज शहर की डिमांड है।

कोरोना काल से बढ़ी डिमांड, अभी तक बनी हुई

डेयरी ऑनर ने बताया कि कोरोना काल से चीज की डिमांड एकदम बढ़ी, जो बढ़ती ही जा रही है। अब तो हाउसवाइफ घर के किचन में भी चीज का उपयोग कर रही हैं। यहां तक की वे ब्रेड रोल, चपाती रोल, पराठे और डोसा तक में इसका यूज शुरू कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है की इसके नियमित और ज्यादा सेवन से मोटापा सहित कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं।

इनमें हो रहा इस्तेमाल

पास्ता, पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, रैप्स, टैकोस, गार्लिक ब्रेड के साथ डोसा, उत्तपम, पराठा, चपाती रोल तक में भी उपयोग होने लगा है।

कहां कौन सा चीज

चीज कारोबारी दिनेश रावत ने बताया कि बाजार में अलग-अलग तरह के चीज मौजूद हैं। स्लाइस वाला चीज सेंडविच और बर्गर में, मोजरिला चीज पिज्जा, बर्गर, डोसा, चीला आदि में, प्रोसेस चीज सब्जी की ग्रेवी में, चीज स्प्रेड ब्रेड, चपाती, पराठा में, डाइस चीज पिज्जा, बर्गर में उपयोग हो रहा है।

चीज के अत्यधिक सेवन से बढ़ता है मोटापा

वैसे तो चीज मिल्क से बनता है। इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है। सेवन से अतिरिक्त कैलोरी शरीर में जमा होती है, जो मोटापे को बढ़ावा देती है। इसमें 26 प्रतिशत फैट होता है। कोलेस्ट्रोल, हृदय रोग से पीड़ितों के लिए इसका सेवन ठीक नहीं है। चीज को यदि चपाती में लगाकर खाया जाए तो ठीक है, लेकिन फास्ट फूड में लगने के बाद यह नुकसानदायक हो जाता है।

मार्केट में तरह-तरह के मिल्क प्रोडक्ट बड़ी मात्रा में आ रहे हैं, जितना की कंपनियां तैयार भी नहीं कर पा रहीं। इसलिए यह जरूर देख लें कि चीज असली ही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसे केमिकल आदि से तैयार किया जा रहा हो। चीज आप कहां से और कौन सा ब्रांड ले रहे हो, ये भी डिपेंड करता है।

Hindi News / Indore / National Cheese Day: महीने में 1.25 करोड़, साल में ’15 करोड़’ का चीज चट कर जाता है शहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.