scriptसारे भवन अधिकारी बदल डाले | nagar nigam indore news, changes in building permission officers | Patrika News
इंदौर

सारे भवन अधिकारी बदल डाले

-पुरानी व्यवस्था फिर लागू, 5 अफसरों में बांटे 19 जोनबेलदार के पकड़ाने के बाद बड़ी सर्जरी

इंदौरAug 07, 2018 / 08:59 pm

amit mandloi

nagar nigam indore news

सारे भवन अधिकारी बदल डाले

इंदौर.
नक्शे पास कराने के जादूगर निगम के बेलदार असलम के पकड़े जाने के बाद नगर निगम में मंगलवार को बिल्डिंग परमिशन शाखा में बड़ी सर्जरी की गई। निगमायुक्त आशीषसिंह ने कृष्णमुरारी मोघे के महापौर काल के समय की 19 जोन में 5 भवन अधिकारी वाली व्यवस्था लागू कर इन्हें ही पूरे शहर की जिम्मेदारी सौंप दी।
दागदारों को भी सौंपी जिम्मेदारी
फेरबदल में कई दागी अफसरों को भी कई जोन क्षेत्र के नक्शे स्वीकृत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए बनाए गए भवन अधिकारी सुधीर गुलवे पर जेल रोड से लगे सुतार गली, लोधी मोहल्ला आदि आवासीय क्षेत्रों में भी व्यावसायिक बिल्डिंग बनवाने के आरोप लगे थे। एमएस होटल हादसे के समय संबंधित क्षेत्र के भवन अधिकारी रहे असित खरे को और भी जोन दे दिए गए। पूर्व एमआइसी सदस्य लालबहादुर वर्मा पर निगम ने गड़बड़ी के चलते एफआइआर दर्ज करवाई थी। इसी मामले में पीएस कुशवाह पर कार्रवाई के लिए पूर्व निगमायुक्त मनीषसिंह ने नगरीय प्रशासन विभाग को चिट्ठी भी लिखी थी। वहीं आय से अधिक संपत्ति मामले में बरसों सस्पेंड रहे बृजमोहन भगोरिया को भी भवन निरीक्षक बना दिया गया।
इन्हें किया नियुक्त
जोन – जोन का नाम – भवन अधिकारी – भवन निरीक्षक

1 – डॉ. हेडगेवार (किला मैदान) – सुधीर गुलवे – तन्मयसिंह चौहान
2 – लालबहादुर शास्त्री (राजमोहल्ला)- सुधीर गुलवे – नरेंद्र कुरील
3 – शहीद भगतसिंह (नगर निगम) – असित खरे – धीरेंद्र बायस
4 – महाराणा प्रताप (संगम नगर)- असित खरे – बृजमोहन भगोरिया

5 – चंद्रगुप्त मौर्य (सुखलिया) – पीएस कुशवाह – सुरेश चौहान
6 – सुभाषचंद्र बोस (सुभाष नगर) – पीएस कुशवाह – हीरालाल वर्मा
7 – अटलबिहारी वाजपेयी (स्कीम नं. 54) – दौलतसिंह गुंडिया – सुरेश चौहान
8 – चंद्रशेखर आजाद (विजय नगर) – दौलतसिंह गुंडिया – वैभव देवलासे

9 – डॉ. भीमराव आंबेडकर (पंचम की फैल) – पीएस कुशवाह – उमेश पाटीदार
10 – डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी (साकेत नगर) – पीएस कुशवाह – विनोद अग्रवाल
11- राजमाता सिंधिया (स्टेडियम) – असित खरे – नागेंद्रसिंह भदौरिया
12 – हरसिद्धि – असित खरे – राकेश शर्मा

13 – पं. दीनदयाल उपाध्याय (बिलावली) – अश्विन जनवदे – विनोद मिश्रा
14 – राजेंद्र धारकर (हवा बंगला) – अश्विन जनवदे – योगेश जोशी
15 – लक्ष्मणसिंह गौड़ (द्रविड़ नगर) – अश्विन जनवदे – नदीम खान
16 – कुशाभाऊ ठाकरे (एरोड्रम रोड) – सुधीर गुलवे – मनीष पांडे

17 – महात्मा गांधी (नरवल) – सुधीर गुलवे – नरेंद्र कुरील
18 – छत्रपति शिवाजी (कृषि विहार) – अश्विन जनवदे – अतीक खान
19 – सरदार वल्लभभाई पटेल (स्कीम नं. 94) – दौलतसिंह गुंडिया – गीत मनोचा.

Hindi News/ Indore / सारे भवन अधिकारी बदल डाले

ट्रेंडिंग वीडियो