31806 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को प्रदेश में 838 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 31806 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 867 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 22271 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 8668 है।