scriptदेवी अहिल्या बाई की 223 वीं पुण्यतिथि पर आज से अनेक आयोजन | lokmata devi ahilya bai holkar | Patrika News
इंदौर

देवी अहिल्या बाई की 223 वीं पुण्यतिथि पर आज से अनेक आयोजन

– अहिल्या आश्रम में शुभारम्भ तथा शोभायात्रा से समापन

इंदौरAug 02, 2018 / 07:06 pm

amit mandloi

Devi ahilya bai holkar NEWS

देवी अहिल्या बाई की 223 वीं पुण्यतिथि पर आज से अनेक आयोजन

इंदौर। लोक माता देवी अहिल्याबाई की 223 पुण्यतिथि पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की शुरूआत 3 अगस्त को होगी तथा समापन 8 सितम्बर को देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर विशाल शोभायात्रा के साथ होगी।
श्री अहिल्योत्सव समिति द्वारा विगत कई वर्षों से सांसद सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में अहिल्योत्सव विशाल स्तर पर मनाया जाने लगा है। श्री अहिल्योत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, प्रतियोगिता प्रमुख सुधीर देडग़े व विनीता धर्म ने बताया कि एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार प्रात:10 बजे अहिल्या आश्रम पर संभाग आयुक्त राघवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर लालवानी के विशेष आतिथ्य में होगा। संस्था द्वारा एक माह तक वाद विवाद प्रतियोगिताए चित्रकला तथा ग्रीटिंग कार्ड बनाओं प्रतियोगिता, लोक नृत्य, वृक्तत्व स्पर्धा, ऐतिहासिक व्यक्ति दर्शन प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत समूह गान प्रतियोगिता, खुली भजन प्रतियोगिता तथा संस्कृत वेद पाठ व श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता समन्वयक अनिल भोजे, कमलेश नाचण ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता 3 अगस्त को प्रात: 11 बजे अहिल्याश्रम में होगी जिसका विषय एक साथ चुनाव भारत की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए लाभकारी रखा गया है। इसका अंतिम दौर 17 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे इल्वा स्कूल में होगा। संयोजक माला ठाकुर होंगी।
लोक नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं
चित्रकला एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता 5 अगस्त को प्रात: 11 बजे से आर के डागा माहेश्वरी एकेडमी में संपन्न होगी। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय वृक्ष मेरा मित्र रहेगा। दोनों प्रतियोगिता के संयोजक सर्वजीत गौड़ होंगे। 8 अगस्त को लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा यशवंतराव स्कूल, नरेंद्र तिवारी मार्ग प्रात:10 बजे से होगा। जिसका अंतिम दौर 4 सितम्बर को वैष्णव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न होगा। प्रकाश पारवानी व देवेन्द्र ईनाणी ने बताया कि ऐतिहासिक व्यक्ति दर्शन प्रतियोगिता 21 अगस्त को एक साथ तीन स्थानों पर होगी। देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता 28 अगस्त और 4 सितम्बर, खुली भजन प्रतियोगिता 1 व 2 सितम्बर को उषा राजे परिसर में होगी। इस बार एक नई प्रतियोगिता संस्कृत वेद पाठ व श्लोक पाठ प्रतियोगिताभी जोड़ी गई है जो हमारी लुप्त हो रही संस्कृत भाषा की प्रतिष्ठा को पुनस्र्थापित करने का प्रयत्न है। यह प्रतियोगिता 1 सितम्बर को संस्कृत महाविद्यालय में होगी।
सम्मान के साथ ही पालकी यात्रा
मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा, नितिन तापडिय़ा ने बताया कि देवी अहिल्या बाई की 223 वीं पुण्यतिथि 8 सितम्बर को है। इस दिन प्रात: 8 बजे राजबाड़ा पर प्रतिमा पूजन होगा। दोपहर 3 बजे मुख्य समारोह होगा जिसमें गुणीजन सम्मान व पुरूस्कार वितरण होगा। इसी दिन देवी अहिल्या की पालकी की शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी।

Hindi News / Indore / देवी अहिल्या बाई की 223 वीं पुण्यतिथि पर आज से अनेक आयोजन

ट्रेंडिंग वीडियो