scriptइंदौर में नाईट कल्चर पर बैन, आदेश जारी होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने CM मोहन कह दी बड़ी बात | Indore Night Culture banned Mayor Pushyamitra Bhargava thank to CM Mohan yadav | Patrika News
इंदौर

इंदौर में नाईट कल्चर पर बैन, आदेश जारी होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने CM मोहन कह दी बड़ी बात

Indore Night Culture banned : मध्य प्रदेश सरकार ने मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर शहर के नाइट कलर पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं, सरकार के फैसले पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

इंदौरJul 13, 2024 / 01:02 pm

Faiz

night culture
Indore Night Culture banned : मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में प्रदेश सरकार ने नाइट कलर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश जारी होते ही इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इस फैसले पर धन्यवाद व्यक्त किया है। आपको बता दें कि, महापौर भार्गव नाइट कलर पर पुनर्विचार करने के लिए पहले भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीआरटीएस के आसपास के इलाकों को 24 घंटे खोलने के निर्णय पर सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री यादव ने भी तत्काल ही सरकार के इस आदेश पर पुनर्विचार करते हुए पिछले साल शहर को नाइट कल्चर की अनुमति देने वाले फैसले को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसके बाद जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने धारा 144 का आदेश भी निरस्त कर दिया है।


महापौर ने जताया आभार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, ‘शहर में अपराधों पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने में ये निर्णय सहायक सिद्ध होगा। शहर हित में ये एक बहुत अच्छा फैसला है, जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं।’

Hindi News/ Indore / इंदौर में नाईट कल्चर पर बैन, आदेश जारी होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने CM मोहन कह दी बड़ी बात

ट्रेंडिंग वीडियो