बीवी के सामने बेइज्ज किया तो मार डाला
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अर्जुन और पीयूष आपस में मामा-भांजे हैं। मोनू कल्याणे आए दिन अर्जुन को बेईज्जत करता था। एक बार मोनू ने बीवी के सामने भी अर्जुन को बेईज्जत किया था वो तभी से बदला लेने की सोच रहा था। इतना ही नहीं घटना की रात भी जब अर्जुन और पीयूष वहां से गुजर रहे थे तो मोनू ने रोककर उन्हें अपशब्द कहे और बेईज्जत कर जाने के लिए कहा। जिस पर बहस शुरू हो गई और अर्जुन ने पिस्टल निकालकर मोनू पर दो गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सीधे भोपाल भाग गए गए थे जहां से सुबह 5 बजे के आसपास पुलिस ने दोनों को धरदबोचा। 22 हजार रूपए में खरीदी थी पिस्टल
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक और पिस्टल भी आरोपियों से बरामद कर ली है। पता चला है कि आरोपी अर्जुन ने खरगोन के रहने वाले किसी भरत नाम के शख्स से 22 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को इंदौर में प्रशासन ने उनके मकान में किए गए अतिक्रमण को भी तोड़ दिया है।